WhatsApp Pay जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, NPCI से मिली हरी झंडी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 07 Feb 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Pay Ready to launch in India, Receives NPCI Licence says Report
whatsapp pay - फोटो : youtube

    फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में पेमेंट को लेकर पिछले दो साल से तैयारी चल रही है। वहीं अब खबर है कि WhatsApp Pay जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। व्हाट्सएप पे को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से लाइसेंस मिल गया है।

    upi
    upi

    एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने के बाद व्हाट्सएप के जरिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की मदद से पेमेंट किया जा सकेगा। व्हाट्सएप पेमेंट के लिए कंपनी साल 2018 से ही बीटा टेस्टिंग कर रही है। इसके लिए व्हाट्सएप ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है।

    NPCI
    NPCI - फोटो : wikipedia

    एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने की पुष्टि अभी तक व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर नहीं की है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले फेज में व्हाट्सएप पे का एक्सेस करीब 1 करोड़ लोगों को मिलेगा, जबकि भारत में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ के पार है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें