स्टूडियों की तरह घर पर ही म्यूजिक के साथ गा सकते हैं गाना, ये Karaoke एप्स करेंगे मदद

अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर कराओके (karaoke) यानी अपनी पसंद के गायक की तरह गाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कराओके एप्स लेकर आए हैं। इन सभी एप्स में आपको मनपसंद गानें और म्यूजिक ट्रैक मिलेंगे। इतना ही नहीं आप अपनी बनाई गई वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर पाएंगे। वहीं, इन एप्स से आपके गायन कौशल में भी सुधार होगा। तो आइए इन सभी कराओके एप्स पर डालते हैं एक नजर...

Smule Sing!
इस एप के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कराओके वीडियो बना सकते हैं। इस एप में आपको स्टूडियो इफेक्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे आपकी आवाज में सुधार हो जाएगा। वहीं, इस एप का साइज 34 एमबी है।

Karaoke - Sing Karaoke, Unlimited Songs
इस एप के जरिए आप दोस्तों के साथ मिलकर कराओके बना सकते हैं। इतना ही नहीं आपको इस एप में तमाम ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे आप अपनी पसंद के गायक की तरह गाना गा सकेंगे। आपको बता दें कि इस एप को 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, इस एप का साइज 16 एमबी है।