यह एप बता देगा कि आपको Coronavirus है या नहींं, ऐसे करता है काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Feb 2020 08:30 PM IST
सार
China launches close contact app to identify coronavirus know how its works
Demo - फोटो : PTI

    विस्तार

    चीन के एक शहर से पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोनावायरस (Coronavirus) से अभी तक 45 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। कोरोनावायरस ने दुनियाभर में हजारों लोगों की जान ले ली है। इस कोरोनावायरस से दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (mwc 2020) रद्द हो गया है। इसी बीच चीन ने एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च किया है जो यह बता देगा कि आप कोरोना वायरस के संपर्क में आए हैं या नहीं। आइए जानते हैं इस एप के बारे में...

    चीनी सरकार ने कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जिस एप को पेश किया है उसका नाम 'क्लोज कॉन्टैक्ट डिटेक्टर' रखा गया है। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे जो कोरोना वायरस से संक्रमित है तो यह आपको अलर्ट करेगा और पास के किसी अस्पताल में जाने की सलाह देगा।

    इस एप से अपनी जांच करने के लिए यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WeChat जैसे एप के क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और नाम के साथ रजिस्टर्ड करना होगा। इस एप को चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉर्पोरेशन ने साथ मिलकर तैयार किया है। अब सवाल यह है कि आखिर यह एप काम कैसे करता है और कोई एप कैसे बता सकता है कि आपको कोरोना वायरस है या नहीं?

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें