आपकी फसलों की समस्या अब सुलझाएगा ‘एग्रोस्टार’ का ‘एग्री-डॉक्टर’

प्रदीप पांडे
Fri, 07 Feb 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Agrostar App by agri doctor solution of every farmer launch in up
agro star - फोटो : amar ujala

    भारत में कृषि क्षेत्र के अग्रणी स्टार्टअप ‘एग्रोस्टार’ ने अब उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है, जिसके माध्यम से राज्य के किसान स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण उपज के लिए, एग्रोस्टार के एग्री-डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। एग्री-डॉक्टर, किसानों की जरूरतों को समझकर तकनीक, डाटा और कृषि विज्ञान के माध्यम से सही मार्गदर्शन करने में मदद करते हैं। ताकि किसानों की लागत कम हो और उन्हें बेहतर उत्पादन मिल सके।

    एग्रोस्टार फिलहाल मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में किसानों के लिए काम कर रहा है। इन राज्यों के लाखों किसान एग्री-डॉक्टरों से मार्गदर्शन लेकर अच्छी उपज पाने में सफल हुए हैं। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, एग्रोस्टार की ओर से मिलने वाले ‘ओरिजिनल कृषि उत्पादों’ ने। जिन्हें किसान हमारे एप ‘एग्रोस्टार-एग्री डॉक्टर’ के माध्यम से ऑर्डर करते हैं और एग्रोस्टार इसे होम डिलीवरी से, 100 प्रतिशत ‘पक्के बिल’ के साथ उनके घर तक पहुंचाता है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि, हमने यह सभी सुविधाएं उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए भी शुरू कर दी हैं, ताकि वह और बेहतर तरीके से खेती कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकें। एग्रोस्टार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शार्दुल सेठ के मुताबिक, ‘अब किसानों को खेती की सलाह और फसल की दवा के लिए इधर-उधर भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है। यह सब हमारे ऐप पर उपलब्ध है। एग्रोस्टार, सिर्फ एक ही लक्ष्य, ‘किसान के चेहरे पर खुशी लाने’ के लिए काम कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के किसान बिजेंदर सैनी का कहना है कि उन्होंने ‘एग्रोस्टार’ से 6 बीघे के लिए टमाटर के बीज मंगाए और एग्री-डॉक्टर की सलाह ली, जिससे पैदावार बढ़िया रही और लगभग 120 से लेकर 140 क्विंटल उत्पादन मिला और काफी मुनाफा हुआ।

    वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के किसान बालकृष्ण लोनकर ने बताया, एग्रोस्टार की सलाह के बाद उन्हें 0.30 बीघा में मिर्च की खेती से 30 हजार तक का उत्पादन मिला। पहले उन्हें आधा बीघा खेत में बमुश्किल 10 हजार का उत्पादन होता था। इसी तरह गुजरात के तापी जिले के किसान जयेशलाल पटेल ने एग्रोस्टार से सलाह लेकर 1 बीघा में लौकी की फसल लगाई और उन्हें सिर्फ 21 हजार 660 रुपये की लागत में लगभग 1 लाख 28 हजार का मुनाफा हुआ।

    बता दें कि एग्रोस्टार ऐप पर‘कृषि चर्चा’विकल्प के माध्यम से किसान अपने राज्य के अन्य किसानों के साथ फसल की हर समस्या पर विचार-विमर्श करते हैं। साथ ही अच्छी जानकारी शेयर भी करते हैं। इतना ही नहीं फसल की बुवाई से कटाई तक, सारी जानकारी प्राप्त करने और फसलों के सुरक्षा संबंधी उत्पाद खरीदने के लिए, वो हमारे एंड्रॉयड एपAgroStar-Agri Doctorका इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके माध्यम से किसानों को खेती की सलाह के साथ, कृषि उत्पादों पर हमेशा आकर्षक छूट और कई शानदार ईनाम मिलते रहते हैं। इस वजह से उनके लिए खेती एक फायदेमंद अनुभव साबित हो रही है।

    आप भी हमारे एप पर‘अपना बाजार’‘कॉम्बो ऑफर’ और ऐसे ही कई अन्य बेहतरीन ऑफरों का लाभ उठा सकते हैं और ढेरों शानदार ईनाम के हकदार बन सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकरAgroStar-Agri Doctorएप डाउनलोड करें। या अभी क्लिक करें https://agrostar.app.link/amarujala_up

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें