59 चीनी एप पर लगे बैन से न हो परेशान, भारत में पहले से मौजूद इन विकल्प का करें इस्तेमाल

भारत सरकार ने लोगों के निजी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और कैम स्कैनर जैसे एप शामिल हैं। आपको बता दें कि इन एप को भारत में करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। हालांकि, अब यूजर्स इन चीनी एप के विकल्प के तौर पर भारत में पहले से मौजूद एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन मोबाइल एप के बारे में...

TikTok की बजाय मित्रों और चिंगारी एप का करें इस्तेमाल
अब यूजर्स टिक-टॉक की जगह Mitron, Roposo और Chingari एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को इन भारतीय एप में शॉर्ट वीडियो बनाने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी वीडियो शेयर भी कर पाएंगे।

हेलो की जगह शेयर चैट एप का करें इस्तेमाल
वैसे तो चीनी एप हेलो को लोगों ने जमकर इस्तेमाल किया है, लेकिन अब इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब यूजर्स इसके बदले शेयर चैट एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप में यूजर्स को फोटो-वीडियो शेयर करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह एप यूजर्स को 15 क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराता है।
- इंटरनेट इस्तेमाल करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होंगे हैकर्स का शिकार
- Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरू, इन खास डिवाइस को किया जा सकता है लॉन्च
- IOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम WWDC 2020 इवेंट में हो सकता है लॉन्च, इन डिवाइस को मिलेगा सपोर्ट
- Jio और Airtel के शानदार प्लान, रोजाना मिलेगा 2 से लेकर 3 जीबी तक डाटा