सरकार ने लॉन्च किया Aarogya Setu, कोरोना वायरस के बारे में अलर्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Aarogya Setu COVID-19 Tracker App launched by Indian Government, how to use and all you need to know
Aarogya Setu - फोटो : amar ujala

    तमाम लीक्स रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस या COVID-19 ट्रैकिंग एप आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) को लॉन्च कर दिया है। आरोग्य सेतु एप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया है।

    aarogya setu mobile app
    aarogya setu mobile app - फोटो : varunbelwalkar / twitter

    आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

    Aarogya Setu
    Aarogya Setu - फोटो : play store

    आरोग्य सेतु एप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में कोरोना वायरस के रोकथाम के भी तरीके बताए गए हैं। इसके अलावा यह एप आपकी लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें