रेडमी नोट 6 प्रो VS रेडमी नोट 5 प्रो: एक-दूसरे से कैसे अलग हैं दोनों फोन

शाओमी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो को लांच किया है। कंपनी का दावा है कि ब्लैक फ्राइडे सेल में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। रेडमी नोट 6 प्रो कुछ महीने पहले लांच हुए रेडमी नोट 5 प्रो का ही अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत नोट 5 प्रो की कीमत से सिर्फ 1,000 रुपये अधिक है। अब सवाल यह है कि रेडमी नोट 6 प्रो, रेडमी नोट 5 प्रो से कितना अलग है। आइए जानते हैं।

सबसे पहले रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले आम डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है।