Airtel के 5 बेस्ट स्मार्ट रिचार्ज प्लान, शुरुआती कीमत 34 रुपये

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने पांच नए प्री-पेड प्लान लांच किए हैं। इन प्लान्स को एयरटेल ने अपने Smart Recharge Plan के तहत लांच किया है। एयरटेल के इन प्लान की शुरुआती कीमत 34 रुपये है और इनकी अधिकतम वैधता 84 दिनों की है। तो आइए इन सभी प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

34 रुपये वाला प्लान
सबसे सस्ते स्मार्ट प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 34 रुपये है। इस प्लान में आपको 100 एमबी डाटा के साथ 25.66 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में कॉलिंग की दर 2.5 पैसे प्रति सेकेंड है।

64 रुपये का प्लान
Airtel के इस स्मार्ट प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता के साथ 500 एमबी डाटा मिलता है। इस प्लान में कॉलिंग का दर 30 पैसा प्रति मिनट है।

144 रुपये का प्लान
कंपनी के इस प्लान में आपको 42 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी आउटगोइंग कॉलिंग का दर 30 पैसा प्रति मिनट है।

244 रुपये का रिचार्ज
Airtel के इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में आउटगोइंग कॉलिंग की दर 30 पैसे प्रति मिनट है। बता दें कि इनमें से किसी भी प्लान में आफको अनलिमिटेड कॉलिंग या मैसेज की सुविधा नहीं मिलती है।

बता दें कि इससे पहले Airtel ने 419 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें आपको 75 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही एयरटेल के इस प्री-पेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 349 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 105 जीबी डाटा मिलता है।