तीन रियर कैमरे वाला Oppo R17 Pro आ रहा है भारत, इस दिन होगा लांच

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Nov 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Oppo R17 Pro set to launch in India on 4th December
Oppo R17 Pro

    ओप्पो भारत में अपना नया पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo R17 Pro लांच करने वाला है। ऐसे में तीन रियर कैमरे के साथ भारत में लांच होने वाला यह दूसरा फोन होगा। इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 2018 को भारत में तीन रियर कैमरे के साथ लांच किया है। ओप्पो आर17 प्रो की लांचिंग नई मुंबई में आयोजित एक इवेंट में 4 दिसंबर को होगी। बता दें कि Oppo R17 Pro को इसी साल अगस्त में चीन में लांच किया गया था। भारत में इस फोन के लिए प्री-बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः भारत में बिकने वाले 9 बेस्ट डुअल कैमरा फोन, कीमत 16,000 रुपये से कम

    Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंस के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल होगा। डिस्प्ले की आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें दो कैमरे 12 मेगापिक्सल केक और एक 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। फोन में 3700mAh की बैटरी है जो सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस तकनीक की मदद से 5 मिनट की चार्जिंग के बाद फोन की बैटरी 2 घंटे चलती है। फोन की कीमत 44,000 रुपये की करीब हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें