Mi की Super Sale हुई शुरू, इन डिवाइसेज पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए एमआई सुपर सेल 2020 (Mi Super Sale 2020) की शुरुआत की है। यह सेल 17 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को नोट 8 प्रो और के20 जैसे लेटेस्ट स्मार्टफोन की खरीदारी करने के लिए आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी के इन डिवाइसेज को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा। तो चलिए जानते हैं शाओमी के किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

Redmi K20
शाओमी की सेल में रेडमी के20 स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस फोन के छह जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 19,999 रुपये और छह जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी मिलेगी।

Redmi 7A
ग्राहक एमआई सेल के दौरान इस फोन के दो जीबी रैम वाले वेरिएंट को 5,999 रुपये और तीन जीबी रैम वाले वेरिएंट को 5,499 रुपये में खरीद सकते है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर जियो की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी डाटा मिलेगा।