Tata Sky Offers: सस्ते में मिल रहे तीन सेटटॉप बॉक्स, सीमित समय के लिए है ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Apr 2021 02:25 PM IST
Tata Sky Reduces Prices of 3 Set Top Boxes including tata sky binge plus for Limited Period
टाटा स्काई ऑफर - फोटो : amarujala

    यदि आप भी सस्ते में किसी कंपनी का सेटटॉप बॉक्स खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। Tata Sky अपने तीन सेटटॉप बॉक्स पर शानदार ऑफर दे रहा है। यदि आप एंड्रॉयड सेटटॉप बॉक्स चाहते हैं तो आप Tata Sky Binge+ खरीद सकते हैं, नहीं तो आप SD, HD, HD 4K या फिर Tata Sky+ HD सेटटॉप बॉक्स को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। इनमें से Tata Sky SD सबसे सस्ता और Tata Sky HD 4K सेटटॉप बॉक्स सबसे महंगा है। आइए जानते हैं इनपर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    Tata Sky Binge+
    Tata Sky Binge+ - फोटो : Tata Sky

    Tata Sky Binge+ पर ऑफर

    सबसे पहले Tata Sky Binge+ पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आमतौर पर इसकी बिक्री 2,499 रुपये में होती है लेकिन फिलहाल इसे ऑफर के तहत 200 रुपये सस्ते यानी 2,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के लिए आपको कूपन कोड TSKY200 का इस्तेमाल करना होगा। Tata Sky Binge+ पर अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे सभी तरह के ओटीटी एप्स को आप देख सकते हैं। इस पर आप सैटेलाइट टीवी भी देख सकते हैं। इसके साथ एक महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, उसके बाद 299 रुपये हर महीने देने होंगे। इसके साथ फ्री में तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    Tata Sky HD
    Tata Sky HD - फोटो : Tata Sky

    Tata Sky HD पर ऑफर

    Tata Sky HD सेटटॉप की बिक्री बिना ऑफर 1,499 रुपये में होती है लेकिन इसे ऑफर के तहत 1,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको कूपन कोड TSKY150 का इस्तेमाल करना होगा यानी इस पर 150 रुपये की छूट मिल रही है। इस सेटटॉप बॉक्स पर आप एचडी में चैनल देख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें