जल्द ही डेस्कटॉप के लिए उपलब्ध होगा ट्विटर स्पेस, स्क्रीनशॉट से हुई पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Apr 2021 11:48 AM IST
सार

सिर्फ ट्विटर ही नहीं, बल्कि फेसबुक, लिंकडिन, इंस्टाग्राम,स्लैक और स्पॉटिफाई भी क्लबहाउस यानी ऑडियो चैटरूम फीचर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Twitter Spaces to soon be available on the web
Twitter Spaces - फोटो : Twitter Spaces

    विस्तार

    आजकल इनोवेशन कम और कॉपी करने का चलन तेजी से फल-फूल रहा है। क्लबहाउस एप बाजार में आते ही वायरल हो गया और अब तमाम कंपनियां उसे कॉपी करने में लगी हैं। ट्विटर क्लबहाउस की टक्कर में ट्विटर स्पेस नाम के फीचर को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि क्लबहाउस की तरह ट्विटर स्पेस भी एक ऑडियो चैट रूम है।

    अब ट्विटर ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही ट्विटर स्पेस को अपने वेब यूजर्स के लिए भी जारी करेगी। इससे पहले ट्विटर स्पेस को आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। एप रिसर्चर Jane Manchun Wong ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करके इसकी पुष्टि की है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा इन्होंने कई अन्य ट्वीट भी किए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि ट्विटर स्पेस का डेस्कटॉप वर्जन कैसा दिखता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विटर ने भी ट्विटर स्पेस के वेब वर्जन की पुष्टि कर दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Twitter Spaces सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Clubhouse जैसा है जिसमें आईओएस यूजर्स ऑडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं, हालांकि इसमें स्पीकर सीमित संख्या में होते हैं, जबकि ऑडियंस अधिक होती है। यह प्लेटफॉर्म काफी हद किसी रेडियो टॉक शो जैसा है। बातचीत के दौरान स्पीकर बोलने के लिए एप के जरिए ही हाथ उठा सकते हैं।

    कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिर्फ ट्विटर ही नहीं, बल्कि फेसबुक, लिंकडिन, इंस्टाग्राम,स्लैक और स्पॉटिफाई भी क्लबहाउस यानी ऑडियो चैटरूम फीचर पर काम कर रहे हैं। Clubhouse को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और अब एक साल भी बिना इनविटेशन के आप इसे ज्वाइन नहीं कर सकते।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें