अपकमिंग फोन: इस महीने भारत आ रहे ये दमदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें

पिछले महीने यानी मार्च में भारतीय बाजार में 15 से अधिक स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। अब अप्रैल की तैयारी शुरू है। अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में शाओमी, सैमसंग, रियलमी जैसी कंपनियों के कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। कुछ स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख की तो पुष्टि हो गई है लेकिन कुछ की बाकी है। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से फोन भारत में लॉन्च होंगे।

Mi 11 Ultra
शाओमी ने चीन में पिछले महीने एक साथ एमआई सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Xiaomi Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro, Mi 11 Lite 5G शामिल हैं। इनमें से Mi 11 Ultra को भारतीय बाजार में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Mi 11 Ultra में 120एक्स जूम है और इसमें दो डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। लीक रिपोर्ट में इस फोन की कीमत 70,000 रुपये बताई जा रही है।

Samsung Galaxy M42 5G
Samsung Galaxy M42 5G की भारत में लॉन्चिंग इसी महीने होने वाली है लेकिन इसकी तारीख की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस फोन को गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर, 8GB रैम 6000mAh की बैटरी और 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ देखा गया है। इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये के करीब हो सकती है।