TECNO Spark 7 अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Apr 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
TECNO Spark 7 launch in India on 9th April know price and specifications
TECNO Spark 7 - फोटो : AMAZON

    टेक्नो की स्पार्क सीरीज की पहचान भारतीय मोबाइल बाजार में एक ऑलराउंडर फोन के रूप में है। अब कंपनी अपनी SPARK सीरीज में TECNO Spark 7 के रूप में एक नए मेंबर को जोड़ने जा रही है। TECNO Spark 7 की लॉन्चिंग भारत में नौ अप्रैल को होने जा रही है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा ट्विटर पर कर दी है। टेक्नो इंडिया ने एक वीडियो प्रोमो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।

    TECNO Spark 7 की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ टाइम लैप्स वीडियो का सपोर्ट मिल रहा है। वीडियो के साथ 15X से 5400X तक की स्पीड सेटिंग मिलेगी। TECNO SPARK 7 पहले लॉन्च हुए TECNO SPARK 6 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

    विज्ञापन

    TECNO Spark 7 तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ग्रीन, ब्लैक और ब्लू शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। प्रोमो के मुताबिक फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। TECNO Spark 7 के लिए अमेजन पर एक पेज भी लाइव हो गया है जिसमें फोन की पहली झलक दिख रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन लिस्टिंग के मुताबिक TECNO Spark 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, हालांकि उसके एमएएच के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। TECNO Spark 7 के फ्रंट कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट भी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें