दिसंबर से पहले बच्चों के लिए 'सांता क्लॉज' बने सोनू सूद, ऑनलाइन क्लास के लिए भिजवाया स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Aug 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood send smartphones to students in Haryana village for online classes
sonu sood sent smartphone - फोटो : sonu sood

    लॉकडाउन में यदि आम लोगों के लिए कोई मसीहा बना है तो उसका नाम है सोनू सूद। परदे पर सोनू सूद का किरदार एक खलनायक का रहा है कि लेकिन असल जिंदगी में सोनू सूद सबसे बड़ा नायक साबित हुए हैं। लॉकडाउन में जब किसी की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था, तब से सोनू सूद लोगों को अपने खर्चे पर घर पहुंचा रहे हैं, जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, लोगों का इलाज करवा रहे हैं। अब सोनू सूद ने मदद की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए हरियाणा के कोटी गांव के बच्चों के लिए स्मार्टफोन भेजा है ताकि बच्चे ऑनलाइन क्लासेज कर सकें।

    sonu sood sent smartphone
    sonu sood sent smartphone - फोटो : sonu sood/twitter

    सोनू सूद ने 24 अगस्त को एक खबर पर रिप्लाई करते हुए था कि अब बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी, उन्हें कल तक स्मार्टफोन मिल जाएगा और अपने वादे पर हर बार की तरह खरा उतरते हुए सोनू सूद ने स्कूल के हेडमास्टर के हाथों बच्चों के लिए स्मार्टफोन भिजवा दिया है। स्मार्टफोन मिलने के बाद बच्चों ने वीडियो कॉल पर सोनू सूद से बात भी की है।

    sonu sood
    sonu sood - फोटो : sonu sood/twitter

    बताते चले कि देश के करोड़ों छात्र NEET और JEE की परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा देना मतलब अपनी जान की बाजी लगाना है। बच्चों की इस मांग का समर्थन सोनू सूद ने भी किया है। कोरोना के अलावा देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है और कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगा हुआ है। ऐसे में बच्चों के लिए किसी सेंटर पर परीक्षा देने जाना एक मुश्किल भरा काम है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें