Samsung के सात स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये से कम है, 5000mAh तक की बैटरी हैं लैस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jul 2020 07:01 PM IST
samsung mobiles under 15000 in india know price and specs in detail
samsung smartphones - फोटो : amar ujala

    भारत-चीन सीमा विवाद के बाद जहां एक तरफ चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो दूसरी तरफ अब चीनी स्मार्टफोन का बहिष्कार किया जा रहे है। ऐसे में अगर आप भी नॉन-चाइनीज स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए सैमसंग के शानदार हैंडसेट लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है और आपको इनमें दमदार फीचर्स मिलेंगे। आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

    Samsung Galaxy M21
    Samsung Galaxy M21 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy M21

    सैमसंग की एम सीरीज के शानदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 6,000 एमएएच की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

    samsung galaxy a20s
    samsung galaxy a20s - फोटो : social media

    Samsung Galaxy A20s

    सैमसंग के शानदार गैलेक्सी ए20एस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,695 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 13MP + 8 MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...