Samsung: सैमसंग ने नया फोन खरीदने वालों को दिया झटका! Galaxy M और F सीरीज स्मार्टफोन्स के बढ़ाए दाम
Samsung Smartphone Price Hike:
अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। सैमसंग इंडिया ने अपनी लोकप्रिय Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इन डिवाइसों पर सीधा 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग के करोड़ों चाहने वाले हैं, खासकर कंपनी की 'M' और 'F' सीरीज बजट और मिड-रेंज बायर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन अब सैमसंग इंडिया ने अपने ग्राहकों की जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ा दिया है।
कंपनी ने बिना किसी बड़े एलान के भारत में अपनी Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई डिवाइसेज की कीमतें बढ़ा दी हैं। अगर सटीक आंकड़ों की बात करें, तो इस प्राइस हाइक का असर सैमसंग Galaxy F06, Galaxy F36, Galaxy F70e, Galaxy M06, Galaxy M17e, Galaxy M17 और Galaxy M36 पर पड़ा है।

कितने महंगे हुए स्मार्टफोन्स?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी मॉडल्स की कीमतों में औसतन सीधे 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई नई कीमतें सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इस बढ़ोतरी की खबर सबसे पहले भारत के जाने-माने टेक टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वो इंटरनल कम्युनिकेशन लेटर भी साझा किया था, जो सैमसंग इंडिया की तरफ से रिटेलर्स को भेजा गया था।

सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बाकी कंपनियां भी कर रही हैं ऐसा
हैरानी की बात यह है कि मोबाइल महंगे करने वाली सैमसंग कोई अकेली कंपनी नहीं है। हाल के दिनों में यह पहली बार नहीं है जब सैमसंग ने अपनी डिवाइसेज की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके अलावा, बाजार में मौजूद कई अन्य दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने फोन्स के दाम लगातार बढ़ा रही हैं।
- BSNL: बीएसएनएल यूजर्स को लगने वाला है बड़ा झटका! अगले वित्तीय वर्ष से महंगे हो सकते हैं रीचार्ज प्लान
- End-to-end encryption: इंस्टाग्राम हटा रही है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, क्या अब सुरक्षित नहीं रहेंगे आपके चैट्स?
- सावधान: गर्मियों में सिर्फ AC ही नहीं, आपके घर में रखे ये 5 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बन सकते हैं 'टाइम बम'
- Recharge Plans: BSNL, Airtel , Jio या VI; किसमें मिलता है सबसे बेस्ट OTT प्लान, जानें डिटेल्स