सावधान: गर्मियों में सिर्फ AC ही नहीं, आपके घर में रखे ये 5 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बन सकते हैं 'टाइम बम'
Gadgets Overheating In Summer:
गर्मियों का मौसम आते ही एसी (AC) फटने या उसमें आग लगने की खबरें आम हो जाती हैं। हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एसी (AC) फटने से लगी आग ने 9 लोगों की जान ले ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद कुछ और भी ऐसे आम उपकरण हैं, जो गर्मी के कारण अचानक से ब्लास्ट हो सकते हैं? आपकी एक छोटी सी लापरवाही इन उपकरणों को खतरनाक बना सकती है। आइए जानते हैं उन 5 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बारे में, जिनसे इस मौसम में आपको सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान न सिर्फ इंसानों का हाल बेहाल करता है, बल्कि हमारे घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए भी यह एक बड़ा खतरा पैदा कर देता है। इस मौसम में उपकरणों के ओवरहीट (Overheat) होने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। जब बाहर का तापमान 40 से 45 डिग्री के पार चला जाता है, तो मशीनों के अंदर की गर्मी भी तेजी से बढ़ने लगती है। एसी के ब्लास्ट होने की खबरें तो हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन घर में रखे कुछ ऐसे उपकरण भी हैं जो अत्यधिक गर्मी में फट सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 उपकरणों के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप इनके उपयोग में सावधानी बरतें।

1. रेफ्रिजरेटर (Fridge/Refrigerator)
एसी के बाद जो उपकरण गर्मियों में सबसे ज्यादा चलता है, वह है फ्रिज। कई बार घरों में फ्रिज को बिल्कुल दीवार से सटाकर रख दिया जाता है, जिससे उसके कंप्रेसर (Compressor) को हवा नहीं मिल पाती। गर्मियों में फ्रिज को अंदर से ठंडा रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वह बहुत गर्म हो जाता है। अगर इसके पीछे हवा पास होने की जगह न हो, तो अत्यधिक गर्मी के कारण कंप्रेसर में ब्लास्ट हो सकता है।
बचाव: फ्रिज को हमेशा दीवार से कम से कम 6 इंच की दूरी पर रखें और समय-समय पर पावर लाइन को डिस्कनेक्ट कर इसके पीछे की कॉइल की सफाई करते रहें।

2. स्मार्टफोन (Smartphone)
आजकल लगभग हर दूसरे दिन स्मार्टफोन में आग लगने या ब्लास्ट होने की खबर आती है, और गर्मियों में इसके मामले काफी बढ़ जाते हैं। मोबाइल फोन में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो गर्मी के प्रति बहुत संवेदनशील होती है। अगर आप अपने फोन को सीधे धूप में रखते हैं, या चार्जिंग पर लगाकर गेम खेलते हैं, तो फोन ओवरहीट हो जाता है। कई बार लोग कार के डैशबोर्ड पर फोन छोड़ देते हैं, जहां बंद कार में तापमान 50 डिग्री से ऊपर चला जाता है, जिससे बैटरी फूल कर फट सकती है।
बचाव: फोन को कभी भी धूप में न छोड़ें। ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें और चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल करने से बचें।
- Elon Musk: एलन मस्क ने मानी हार! 7 साल पुरानी कानूनी जंग खत्म करने के लिए भरेंगे 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना
- Recharge Plans: 300 रुपये से कम में 5 धांसू रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL ग्राहक जरूर जानें
- Jio APRU: एक ग्राहक से रिलायंस जियो कितना कमाती है? जानिए हर महीने कितना डेटा खर्च कर रहे आप
- New Aadhaar Card: क्या बदलने वाला है आधार कार्ड का डिजाइन? सरकार ने खुद बताई वायरल खबर की सच्चाई