Samsung Galaxy M30s का नया वेरियंट हुआ लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये

सैमसंग ने अपने (Samsung Galaxy M30s Review)का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम30एस दो वेरियंट में ही मौजूद था जिनमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल थे। खासियतों की बात करें तो Samsung Galaxy M30s में 6000 एमएएच की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन वन यूआई और एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में नया ऑक्टा कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9611 चिपसेट दिया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन में Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे वह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियोज देख सकेंगे।

Samsung Galaxy M30s का कैमरा
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।