Realme Narzo N55 Quick Review: तस्वीरों में देखें कैसा है रियलमी का सस्ता प्रीमियम डिजाइन वाला फोन

रियलमी ने Narzo N सीरीज के अपने पहले फोन Realme Narzo N55 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मिनी कैप्सूल फीचर के साथ पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। फोन दो कलर ऑप्शन- प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर में आता है। हमारे पास प्राइम ब्लू कलर है। फोन में मीडियाटेक MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 33 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5,000mAh और मेटल फ्रेम मिलता है। यदि आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme Narzo N55 की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप से लेकर डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी देने वाले हैं। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं इस फोन में क्या-क्या मिलेगा।

Realme Narzo N55 Quick Review: डिजाइन
Narzo N सीरीज के पहले फोन की डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्टाइलिश है और इसका लुक भी अच्छा लगता है। फोन में फ्रेम मेटल का है और बैक पैनल प्लास्टिक का मिलता है। फोन के साथ बैक पैनल में दो कलर शेड्स मिलते हैं। ऊपर और नीचे दोनों तरफ ग्लोसी डिजाइन है, लेकिन दोनों में काफी अंतर है।
कैमरा मॉड्यूल के पास वाला साइड ज्यादा ग्लोसी है, जबकि नीचे वाले साइड को ग्लोसी के साथ स्पार्कल टाइप फिनिश मिलता है। फोन के साथ दो बड़े-बड़े कैमरा बंप भी है, जो कि ग्लोसी डिजाइन में हैं और इसके साथ सिल्वर कलर में कैमरा रिंग मिलते हैं। कीमत के हिसाब से फोन की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी हमें पसंद आई। फोन 7.89 मिमी स्लिम है।

फोन की बटन और पोर्ट्स की बात करें तो इसके साथ साइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलते हैं। पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के निचले हिस्से में माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में लेफ्ट साइड में डुअल सिम स्लॉट मिलता है। इसमें आप दो सिम के साथ माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकेंगे।
- Realme C55 Review: आईफोन जैसे फीचर्स वाले फोन में कितना है दम? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Samsung Galaxy S23 Ultra Review: एक फ्लैगशिप फोन जो हर जरूरत को पूरा करता है
- Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- iQoo Neo 7 Review: 30 हजार की कीमत में सबसे पावरफुल फोन? परफॉरमेंस से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ