अमर उजाला
Sun, 9 April 2023
Realme C55 को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। इस फोन को मिनी कैप्सूल फीचर के साथ पेश किया गया है।
मिनी कैप्सूल फीचर आईफोन 14 प्रो के डायनामिक आइलैंड फीचर जैसे नोटिफिकेशन पॉप-अप करता है।
Realme C55 में 6.72 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।
Realme C55 में 5,000mAh की बैटरी और 33 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन एक से डेढ़ घंटे में फुल चार्ज हो जाता है
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें