मात्र 10 दिन में 250000 लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Feb 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
POCO sells over 250K units of Poco M3 in less than 10 days on Flipkart
Poco M3 SALE - फोटो : amarujala

    पोको इंडिया ने Poco M3 को फरवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च किया गया था और 9 फरवरी को Poco M3 की पहली सेल थी। पहली सेल में Poco M3 के 1,50,000 यूनिट्स बिके हैं। अब कंपनी ने दावा किया है कि महज 10 दिन में Poco M3 की बिक्री 2,50,000 के पार पहुंच गई है। Poco M3 की दूसरी सेल 16 फरवरी को हुई थी। POCO M3 को भारतीय बाजार में बड़ी डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की खासियत...

    Poco M3
    Poco M3 - फोटो : amarujala

    Poco M3 की भारत में कीमत

    Poco M3 की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यदि आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं या ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो दोनों मॉडल पर आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। पोको एम3 कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Poco M3
    Poco M3 - फोटो : TWITTER

    Poco M3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें