Samsung Galaxy F62 की सेल भारत में शुरू, OnePlus Nord से है टक्कर

सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Galaxy F62 को अब फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के पहले फोन को पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था जो कि Galaxy F41 था। Samsung Galaxy F62 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला OnePlus Nord, Realme X3 SuperZoom और Realme X7 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

Samsung Galaxy F62 की कीमत
Samsung Galaxy F62 की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। फोन को लेजर ब्लू, लेजर ग्रीन और लेजर ग्रे कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से 7,000 रुपये के फायदे मिलेंगे, वहीं फोन के साथ 3,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy F62 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।