Redmi 9 Power का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च

Redmi 9 Power को अब 6 जीबी रैम वेरियंट में भी खरीदा जा सकता है। शाओमी ने Redmi 9 Power को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Redmi 9 Power को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। अभी तक यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था।

Redmi 9 Power की कीमत
Redmi 9 Power के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,999 रुपये है। वहीं नए यानी 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। Redmi 9 Power को नेमली ब्लेजिंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फियरी रेड और माइटी ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

Redmi 9 Power की स्पेसिफिकेशन
Redmi 9 Power में एंड्रॉयड 10 के साथ MIUI 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, एड्रेनो 610 GPU, 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज है।