भारत में धूम मचा रहे हैं ये 5 नए स्मार्टफोन्स, कीमत 15000 रुपये से भी कम, फीचर्स कर देंगे हैरान

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 26 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Best smartphone under 15000: POCO M2 Pro to Realme 6i to Redmi Note 9 Pro to Samsung M21 to Vivo Y30
Smartphones under 15000 rupees - फोटो : Amar Ujala

    अगर आपका बजट 15000 रुपये से कम है और आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए पांच ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं। इन स्मार्टफोन्स में POCO M2 Pro, Realme 6i, Redmi Note 9 Pro, Samsung M21 और Vivo Y30 शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको पावरफुल बैटरी के साथ डीसेंट प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इनके रियर में ट्रिपल और क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। तो डालते हैं इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर,

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    POCO M2 Pro

    इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। POCO M2 Pro में 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। वहीं, इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड- एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।इसके 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। ग्राहक इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ा सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस साल जुलाई महीने में लॉन्च किया था।

    Realme 6i
    Realme 6i - फोटो : amarujala

    Realme 6i

    इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz सैंपलिंग रेट के साथ आता है।इसमें पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G90T 720G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, एक मैक्रो लेंस और ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4,300 mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। ग्राहक इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा सकते हैं।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें