Realme Band वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे हार्ट रेट जैसे फीचर्स
Realme Band पांच मार्च को होगा लॉन्चइसमें मिलेंगे 9 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोडरियलमी 6 और 6 प्रो भी मार्केट में देंगे दस्तक

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) अपने पहले फिटनेस बैंड (Realme Band) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बैंड को पांच मार्च को होने वाले कार्यक्रम में रियलमी 6 और 6 प्रो स्मार्टफोन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा कंपनी इस बैंड के लिए स्पेशल सेल आयोजित करेगी, जिसमें ग्राहकों को खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस बैंड में वायरलेस चार्जिंग और हार्ट रेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं रियलमी बैंड की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बैंड की कीमत बजट रेंज में रखेगी। इसके साथ ही ग्राहकों को रियलमी बैंड की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं। वहीं, ग्राहकों के लिए यह बैंड येलो, ब्लैक और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।
फिटनेस बैंड के लैंडिंग पेज के अनुसार, यूजर्स को इस बैंड में कर्व्ड कलर डिस्प्ले मिलेगा, जिसके इस्तेमाल से वह कनेक्टेड डिवाइस के कॉल और मेसेज को नोटिफिकेशन के रूप में देख पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने इस बैंड में हार्ट-रेट सेंसर और स्लीप ट्रैकर जैसे सेंसर देगी।