Made in India स्मार्टफोन कौन-कौन से हैं? आइए देखते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 28 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Made in India Smartphone Full list, xiaomi, samsung, nokia, motorola, realme and more
Made in India Smartphone - फोटो : amarujala

    भारत में चाइनीज कंपनियों के बहिष्कार की बात हमेशा से होती रही है, लेकिन भारत-चीन सीमा विवाद के बाद यह मामला और गहरा हो गया है। सीमा पर 20 जवानों के शहीद होने के बाद देश में चीन के खिलाफ एक आक्रोश है। देश में मेड इन इंडिया की मांग हो रही है और चाइनीज प्रोडक्ट के बहिष्कार की बात हो रही है। भारत में एक दो नहीं बल्कि 200 से अधिक मोबाइल कंपनियां हैं, लेकिन आपको बता दें कि मेड इन इंडिया का मतलब असेंबल इन इंडिया है। तो आइए कुछ मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं...

    Xiaomi Mi 10
    Xiaomi Mi 10

    सबसे पहले शाओमी की बात करते हैं। Xiaomi के स्मार्टफोन की फैक्ट्रियां तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैं जहां Redmi 8, Redmi 8A,Redmi 8A Dual,Redmi Note 7Pro,Redmi Note 8,Redmi Note 8 Pro,Redmi Note 9 Pro,Redmi Note 9 Pro Max,Redmi K20,Redmi K20 Pro,POCO F1,POCO X2, Mi A3 जैसे स्मार्टफोन बनते हैं यानी ये सभी स्मार्टफोन मेड इन इंडिया हैं, जबकि Mi 10 का प्रोडक्शन चीन में होता है।

    Samsung Galaxy M21
    Samsung Galaxy M21 - फोटो : amarujala

    सैमसंग

    सैमसंग की बात करें तो दक्षिण कोरियाई इस कंपनी की भारत में एक ही फैक्ट्री है जो कि नोएडा में है और दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल प्रोडक्शन फैक्ट्री है जिसकी उत्पादन क्षमता करोड़ों में है। अपनी इस फैक्ट्री को लेकर सैमसंग ने हर महीने एक करोड़ मोबाइल प्रोडक्शन का दावा किया है। इस फैक्ट्री में Galaxy Note 10/ Note 10+,Galaxy S10/ S10e/ S10+,Galaxy M01,Galaxy M11,Galaxy M21,Galaxy M31,Galaxy M30s,Galaxy M30,Galaxy A21s,Galaxy A31,Galaxy A51,Galaxy A71,Galaxy A70s,Galaxy A50s,Galaxy A30s,Galaxy A20s,Galaxy A10s,Galaxy A80,Galaxy A50,Galaxy A2 Core जैसे फोन तैयार होते हैं जबकि Galaxy Note 10 Lite,Galaxy S10 Lite,Galaxy S20/ 20+/ S20 Ultra,Galaxy Fold,

    Galaxy Z Flip बाहर से आते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें