Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
Lava Yuva 2 Pro के साथ MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

स्माटफोन ब्रांड लावा ने मंगलवार को अपने नए फोन Lava Yuva 2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लावा युवा प्रो के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। फोन में 4GB रैम (अतिरिक्त 3GB वर्चुअल रैम) मिलती है। Lava Yuva 2 Pro के साथ MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Lava Yuva 2 Pro की कीमत
लावा का नया फोन तीन कलर ऑप्शन ग्लास व्हाइट, ग्लास ग्रीन और ग्लास लैवेंडर में पेश किया गया है। लावा युवा 2 प्रो को सिंगल 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन की कीमत 7,999 रुपये है। लावा ने हाल ही में एडटेक प्लेटफॉर्म डाउटनट के साथ साझेदारी की भी घोषणा की है। फोन को 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डाउटनट कोर्स मैटेरियल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके एक साल के सब्सक्रिप्शन की कीमत 12,000 रुपये तक होती है।

Lava Yuva 2 Pro की स्पेसिफिकेशन
Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 269 पीपीआई के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर की पावर और 4 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। रैम को 3 जीबी और वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
- फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव
- NoiseFit Crew: 1,499 रुपये में मिलती है ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, पानी में भी खराब नहीं होती वॉच, जानें फीचर्स
- Jio True 5G: जियो ने एक साथ 20 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, अब देश के 277 शहरों में उपलब्ध हुई सुविधा
- Nasa: फोन कैमरा से माउस तक, नासा ने किया है इन टॉप-5 डिवाइस का आविष्कार, जानकर हो जाएंगे हैरान