Dizo Watch 2 Review: 2000 रुपये से कम में एक अच्छी स्मार्टवॉच

रियलमी के टेकलाइफ ब्रांड डीजो ने पिछले महीने ही अपनी दो नई स्मार्टवॉच Dizo Watch 2, Dizo Watch Pro को भारत में लॉन्च किया है। इनमें से Dizo Watch 2, कंपनी की पहली स्मार्टवॉच Dizo Watch का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे इसी साल अगस्त में भारत में 3,500 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Dizo Watch 2 स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। Dizo Watch 2 में 1.69 इंच की फुल टचस्क्रीन डिस्प्ले है। Realme Dizo Watch 2 की कीमत 2,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह वॉच?

Dizo Watch 2 Review: डिजाइन
डिस्प्ले की डिजाइन स्क्वॉयर है और किनारे राउंड हैं। स्ट्रैप सिलिकॉन के दिए गए हैं जिनकी क्वॉलिटी अच्छी है। Dizo Watch 2 का फ्रेम मेटल (जिंक एलॉय) का है जिसके कारण यह वॉच थोड़ी वजनी है, हालांकि वजन इतना भी अधिक नहीं है कि आपको परेशानी हो। वॉच का कुल वजन 52.5 ग्राम है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी कलाई में दर्द नहीं होता है। बॉडी प्लास्टिक की है। स्ट्रैप के साथ दिए गए बकल मेटल के हैं। इसे ब्लैक, ग्रे, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्लैक कलर वेरियंट था। Dizo Watch 2 में राइट साइड में एक बटन दिया गया है जो पावर बटन है। इसका इस्तेमाल स्क्रीन को ऑन करने और वॉच को ऑन करने में हो सकेगा। किसी अन्य फंक्शन को सेलेक्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए वॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है यानी 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी यह खराब नहीं होगी। लुक के हिसाब से यह वॉच अच्छी है।

Dizo Watch 2 Review: डिस्प्ले
Realme Dizo Watch 2 में 1.69 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। ऐसे में इसे एक बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच कहा जाएगा और इसकी ब्राइटनेस भी अधिक है। ऐसे में आपको आउटडोर में डिस्प्ले को लेकर कोई समस्या नहीं होने वाली है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले का टच स्मूथ है और टच एक ही बार में काम करते है। ब्राइटनेस लेवल को आप 20 से 100 फीसदी तक सेट कर सकते हैं, हालांकि ऑटो ब्राइटनेस जैसे कोई सुविधा आपको नहीं मिलती है। स्क्रीन के साथ बेजल थोड़ा-सा मिलता है। ओवरऑल Dizo Watch के मुकाबले Dizo Watch 2 की डिस्प्ले हमें पसंद आई।
- pTron Basspods 992 Review: 1,399 रुपये में ANC सपोर्ट वाला मेड ईयरबड्स
- Realme Band 2 Review: बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी और परफॉर्मेंस वाला किफायती स्मार्ट बैंड
- iPhone 13 Quick Review: पहली नजर में कैसा है नया आईफोन, खास फीचर्स कौन-कौन से हैं
- Realme 8s 5G Review: मिडरेंज में एक कंप्लीट पैकेज वाला गेमिंग स्मार्टफोन