Realme Band 2 Review: बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी और परफॉर्मेंस वाला किफायती स्मार्ट बैंड

रियलमी इंडिया ने पिछले महीने ही को आयोजित अपने मेगा इवेंट में अपने नए स्मार्ट बैंड Realme Band 2 को लॉन्च किया है। Realme Band 2 बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो कि 1.4 इंच की है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर है। Realme Band 2 की बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Realme Band 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। Realme Band 2 के इस बैंड को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं....

Realme Band 2 Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इसमें कोई भी बटन नहीं है। कोई बटन के ना होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें पानी के घुसने की संभावना न के बराबर है। Realme Band 2 बैंड के स्ट्रैप थोड़ा सख्त हैं। ऐसे में लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर महसूस होता है कि कलाई में कोई चीज बंधी है। चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक डॉक है। बैंड के साथ बॉक्स में चार्जर मिलेगा। बता दें कि रियलमी के बैंड में पहले यूएसबी चार्जिंग मिलती थी। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। यानी 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी यह बैंड खराब नहीं होगा।

Realme Band 2 Review: डिस्प्ले
रियलमी के इस बैंड में 1.4 इंच की कलर डिस्प्ले है जो कि टीएफटी एलसीडी है। इसका रिजॉल्यूशन 167*320 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्स है। ब्राइटनेस अधिक होने के कारण कड़ी धूप में भी कोई परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले के साथ चारों और से थोड़े बेजल मिलते हैं, हालांकि कंटेंट देखने में कोई परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है जो कि स्मूथली काम करता है। डिस्प्ले के कलर्स और कॉन्ट्रास्ट भी अच्छे हैं। आंखों में चुभते नहीं हैं। नए बैंड में 50 डायल फेसेज हैं जिन्हें आप अपनी किसी तस्वीर के साथ भी कस्टमाइज कर सकते हैं। डिस्प्ले को लेकर समस्या नहीं है।