Grok: ग्रोक एआई को आपका डेटा और फोटो इस्तेमाल करने से रोकना चाहते हैं? जानिए पूरी सेटिंग
Elon Musk के Grok AI ने डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ दी है। अगर आप नहीं चाहते कि Grok आपकी X (Twitter) प्रोफाइल, पोस्ट या फोटो से जवाब तैयार करे, तो इसकी सेटिंग्स में जाकर यह आसानी से बंद किया जा सकता है।

विस्तार
Elon Musk का AI चैटबॉट Grok एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यह एआई टूल यूजर्स की आपत्तिजनक तस्वीरों को बनाने को लेकर विवादों में है। हाल ही में ग्रोक एआई ने एक्स पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हजारों महिलाओं की डीपफेक तस्वीरें बनाईं, जिसने यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े कर दिए। मामला इतना बढ़ा कि भारत सरकार ने एक्स को सभी आपत्तिजनक कंटेंट 72 घंटे के भीतर हटाने का अल्टिमेटल तक जारी कर दिया। अगर आप नहीं चाहते कि Grok आपकी सोशल मीडिया एक्टिविटी के आधार पर कंटेंट बनाए, तो इसके लिए कंपनी यूजर्स को कुछ कंट्रोल्स भी देती है। अगर आप भी ग्रोक या एक्स यूज करते हैं तो ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
डिफॉल्ट रूप से Grok आपकी X (पहले Twitter) प्रोफाइल से जुड़ा डेटा इस्तेमाल कर सकता है। इसमें प्रोफाइल डिटेल्स, अकाउंट सेटिंग्स, आपकी पसंद, लोकेशन और सार्वजनिक रूप से दिखने वाली पोस्ट शामिल होती हैं। इसका मकसद जवाबों को ज्यादा पर्सनल बनाना होता है, लेकिन अगर यूजर्न नहीं चाहते की कोई उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करें तो कुछ सेटिंग्स बदल कर इसे ठीक कर सकते हैं।
Grok में डेटा कंट्रोल कहां मिलेगा?
इसके लिए सबसे पहले ब्राउजर में Grok ओपन करें। इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो या आइकन पर क्लिक करें। यहां से Settings में जाएं और फिर Data Controls सेक्शन को खोलें। इसी सेक्शन में डेटा यूज, स्टोरेज और पर्सनलाइजेशन से जुड़े सभी विकल्प मिलते हैं।
X आधारित पर्सनलाइजेशन कैसे बंद करें?
अगर आप नहीं चाहते कि Grok आपकी X प्रोफाइल के आधार पर जवाब दे, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:Grok में Settings खोलेंबाईं ओर दिए गए Data Controls पर क्लिक करेंPersonalize Grok using X विकल्प ढूंढेंइस टॉगल को Off कर देंइसके बाद Grok आपकी X प्रोफाइल, अकाउंट जानकारी, लोकेशन, सेटिंग्स, पसंद और पब्लिक पोस्ट का इस्तेमाल नहीं करेगा।
अन्य पर्सनलाइजेशन सेटिंग्स भी चेक करें
इसी सेक्शन में आपको Personalize Grok with your conversation history का विकल्प भी मिल सकता है। यह फीचर आपकी पिछली चैट्स के आधार पर जवाबों को ढालता है। अगर आप और ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, तो इसे भी बंद कर सकते हैं। हालांकि, प्राइवेट चैट्स सेव नहीं होतीं और किसी भी बातचीत को मैन्युअली डिलीट किया जा सकता है।
सेटिंग बंद करने के बाद क्या होगा?
X आधारित पर्सनलाइजेशन बंद करने के बाद भी Grok सामान्य रूप से काम करता रहेगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि जवाब आपकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर कम और सामान्य प्रॉम्प्ट्स पर ज्यादा आधारित होंगे। आप कभी भी Data Controls सेक्शन में जाकर इस सेटिंग को दोबारा चालू कर सकते हैं या चैट शेयरिंग, डेटा एक्सपोर्ट, स्टोरेज और कैश क्लियर जैसे दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं।
कुल मिलाकर, पर्सनलाइजेशन बंद करने से आपको अपने डेटा पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है, जबकि Grok की जरूरी सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहती हैं।
- OLED Laptop खरीदना सही है या नहीं: जानिए किसके लिए है बेस्ट और किसे करना चाहिए अवॉइड
- Ghost SIM से आतंकियों ने दहलाई दिल्ली: आपके नाम पर भी एक्टिव हो सकता है ये भूतीया सिम, तुरंत करें पता
- भारत में साइबर ठगी का विस्फोट: 6 साल में ₹52,976 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, निवेश स्कैम सबसे बड़ा खतरा
- GPS लगाकर उड़ाई जा रही कारें: चोरी का हाई-टेक तरीका देख हिल जाएगा दिमाग, कार खरीदने वाले हो जाएं सावधान