Smartphone: 12 हजार से कम कीमत में आते हैं ये दमदार फोन, कैमरा और बैटरी के साथ फीचर्स भी हैं टॉप क्लास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Apr 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
best phone under rs 12000 with good features and camera see top 5 list
Realme C55 - फोटो : Realme

    महंगे फोन के साथ डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और परफॉरमेंस को लेकर काफी काम किया जाता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि कम कीमत वाले फोन में अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलती है। स्मार्टफोन कंपनियां अब कम कीमत वाले फोन पर भी खासा ध्यान दे रही हैं। डिजाइन से लेकर कैमरा तक अब सस्ते फोन भी अच्छी स्पेसिफिकेशन के साथ आ रहे हैं। यदि आप भी कम कीमत में दमदार फोन की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 12 हजार से भी कम कीमत में अच्छी स्पेसिफिकेशन वाले दमदार फोन की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं टॉप-5 फोन।

    Realme C55
    Realme C55 - फोटो : अमर उजाला

    Realme C55 (कीमत -10,999 रुपये)

    आईफोन 14 प्रो की तरह डायनेमिक आईलैंड के साथ आने वाला यह पहला और सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इस फोन को 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में डायनेमिक आईलैंड की तरह ही मिनी कैप्सूल और 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसमें 680 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। Realme C55 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    Moto G32
    Moto G32 - फोटो : Motorola

    Moto G32 (कीमत- 9,999 रुपये)

    Moto G32 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Moto G32 में एंड्रॉयड 12 आधारित स्टॉक एंड्रॉयड वाला एक्सपीरियंस देखने को मिलता है। फोन में ThinkShield की सिक्योरिटी के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP52 की रेटिंग भी मिलती है। Moto G32 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर और स्पोर्ट्स स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमोस का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी मिलते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 30W की TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें