E-PAN Card Benefits: ई-पैन कार्ड के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, न खोने का डर और इस्तेमाल में बेहद आसान

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Mon, 06 Dec 2021 06:35 PM IST
do you know about e pan card benefits how to download e pan card
E-PAN Card Benefits: ई-पैन कार्ड के फायदे - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

    आयकर रिटर्न्स भरने से लेकर बैंक में खता खोलने या फिर नई नौकरी शुरू करने तक, हर एक चीज में पैन कार्ड की काफी जरूरत होती है। इसलिए आज के दौर में पैन कार्ड मुख्य एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है। पैन कार्ड आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है, जिसका मुख्य काम 50 हजार से ऊपर के लेन-देन के दौरान होता है। पैन कार्ड पर 10 अंकों वाली संख्या लिखी होती है, जिसे आपका पैन नंबर कहा जाता है। इसी में आपकी पर्सनल जानकारी होती है। पैन कार्ड के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इसके गायब होने का भी खतरा रहता है। अक्सर लोग कई सारी जगहों पर पैन कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना पसंद करते हैं। मगर हर जगह इसकी फिजिकल कॉपी ले जाने में इसके खोने का खतरा रहता है। जैसे कहीं गिर जाना या चोरी हो जाना। ऐसे में ई-पैन कार्ड का चलन तेजी से बढ़ा है। ई-पैन कार्ड आपके असली पैन कार्ड की एक आभासी कॉपी है। जिसको हर जगह स्वीकार किया जाता है।तो आइए ई-पैन कार्ड से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं...

    E-PAN Card Benefits: ई-पैन कार्ड के फायदे
    E-PAN Card Benefits: ई-पैन कार्ड के फायदे - फोटो : Amar Ujala

    खोने का नहीं होता डर

    कई बार लोगों का असली पैन कार्ड खो जाता है, जिससे उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग फोटोकॉपी की दुकान, बैंक या फिर अपने दफ्तर में इसे भूल जाते हैं। तो कई लोग अपना पैन कार्ड अपने पर्स में भी रखते हैं, जिससे पर्स के चोरी होने पर पैन कार्ड भी चोरी हो जाता है। इसलिए ई-पैन कार्ड का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इसकी सॉफ्ट कॉपी को आप अपने फोन या लैपटॉप में रख सकते हैं। जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    E-PAN Card Benefits: ई-पैन कार्ड के फायदे
    E-PAN Card Benefits: ई-पैन कार्ड के फायदे - फोटो : Amar Ujala

    इस्तेमाल करने में सुविधा

    ई-पैन कार्ड आपके हार्डकॉपी असली पैन कार्ड से ज्यादा सुविधाजनक होता है। इसका इस्तेमाल आप कभी भी और कहीं पर भी कर सकते हैं। ई-पैन कार्ड आप बहुत ही आसानी से अपने डाक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन तरीके से लगा सकते हैं। इसे आपको स्कैन या फोटोकॉपी करने की जरूरत नहीं होती है।

    और पढ़ें...