Pan Card Alert: पैन कार्ड होल्डर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Sun, 05 Dec 2021 09:37 AM IST
pan card holders keep these things in mind to avoid theft of money and personal data
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

    आज के डिजिटल युग में पैन कार्ड आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसका इस्तेमाल सरकारी फॉर्म से लेकर बैंक में खाता खोलने तक, हर जगह किया जाता है। साथ ही इस एक छोटे से कार्ड से ही आपकी कई जरुरी जानकारियां जुड़ी हुई है। ऐसे में कोई भी शख्स बहुत आसानी से आपके पैन कार्ड के जरिए आपकी सारी पर्सनल डिटेल्स निकाल सकता है। पैन कार्ड के जरिए थर्ड पर्सन आपका पता, मोबाइल नंबर, और बैंक अकाउंट नंबर भी जान सकता है। जिससे आप कई बार ऑनलाइन धोखे और ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि कुछ ऐसे आसान उपाय है। जिनका इस्तेमाल करके बहुत आसानी से इन सभी ठगी और चोरियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जरुरी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    अजनबी को न बताएं जरुरी डिटेल्स

    कई बार आप अक्सर अपने पैन कार्ड के बारे में सबको बताने लगते हैं, जो कि सही नहीं होता है। अगर आप पैन कार्ड से होने वाली ठगी और चोरी से बचना चाहते हैं, तो आप अपना पैन कार्ड या उसका नंबर किसी से शेयर न करें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

    कहीं भूले नहीं

    कई बार हम किसी दुकान पर पैन कार्ड की फोटो कॉपी कराने जाते हैं, तो कई बार हम वहीं ऑरिजनल पैन कार्ड भूल जाते हैं, जिसकी वजह से भी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में फोटो कॉपी करवाते समय ओरिजिनल कॉपी साथ लाना न भूलें।