Cyber Fraud Alert: जालसाज मिनटों में खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता, सुरक्षित रखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

भारत में डिजिटलीकरण काफी तेजी से हुआ है। जिसके बाद इंडिया में कई सारे लोग अपना कई सारा काम डिजिटल लेन-देन के जरिए कर रहे हैं। आज के समय में हर एक दूसरा व्यक्ति पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन माध्यम की काफी मदद ले रहा है। मतलब पहले की तरह लोगों को पैसे के लिए बैंक में लाइन नहीं लगानी पड़ती है, और अब घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट की मदद से ही सारे काम हो जाते हैं। लेकिन डिजिटल ट्रांजेक्शन्स के साथ-साथ साइबर फ्रॉड और क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से साइबर धोखेबाज हर रोज नए-नए तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में बहुत जरुरी है कि आप अपने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और बैंक खाते को सुरक्षित कर सके। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

नए-नए तरीकों से कर रहे हैं ठगी
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आजकल साइबर क्राइम और ठगी करने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं। वो आपका नंबर यहां-वहां से निकालकर आपको बैंकर, बीमा एजेंट, स्वास्थ्य सेवा या दूरसंचार कर्मचारी और सरकारी अधिकारी आदि बनकर आप से बात करते हैं। बाद में आपको साइबर चेतावनी, बैंक अकाउंट सील या फिर खाता लॉक हो जाने जैसी झूठी खबरें देकर आप से सारी जरुरी जानकारी निकालने का दबाव बनाते हैं। जिसकी वजह से कई सारे लोग इनके झांसे में आ जाते हैं। साथ ही कई सारे फर्जी ऐप भी आपके फोन में डाउनलोड करवाते हैं, ताकि उसकी मदद से आपके फोन को हैक करके आपको लूट सकें।

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अपनाइए ये आसान स्टेप्स:-
ओटीपी और गोपनीय जानकारी न दें
ऑनलाइन ठगी और ऐसे धोखेबाजों से बचने के लिए आप कभी भी अपनी बैंक डिटेल्स किसी को शेयर न करें। साथ ही बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी और अपना OTP भी किसी को शेयर न करें। आपको अपने ही बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए OTP की जरूरत नहीं है। साथ ही बैंक कभी भी आप से ये जानकारी नहीं मांगता है।