Mobile Internet: मोबाइल में स्लो इंटरनेट चलने से हैं परेशान, तो स्पीड बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये चार तरीके

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Mon, 06 Dec 2021 11:02 AM IST
mobile internet tips how to increase internet speed in mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में लगभग हर किसी के पास अपना मोबाइल फोन है। बच्चे हों या घर के बड़े लोग, हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। मोबाइल की मदद से आज हर काम आसान हो गया है, और घर बैठे हम कई सुविधाओं का लाभ उठा पाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों या फिर घर बैठे कुछ खाना ऑर्डर करना हो, जैसे नाजाने कितने अन्य काम मिनटों में मोबाइल की मदद से हो जाते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपके मोबाइल में इंटरनेट चल रहा हो। कई बार इंटरनेट चल तो रहा होता है, लेकिन काफी स्लो स्पीड से जिसकी वजह से लोगों को ऑनलाइन कामों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके मोबाइल फोन में इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो हम आपको कुछ तरीके बता सकते हैं जिनकी मदद से आपके स्लो इंटरनेट की स्पीड बढ़ सकती है।तो चलिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    एपीएन को सेट करके रखें

    अगर आप चाहते हैं कि मोबाइल में इंटरनेट की स्पीड सही रहे, तो इसके लिए आप एपीएन यानी एक्सिस प्वाइंट नेटवर्क की सेटिंग को सही रखें। आप इसको मैनुअली भी सेट कर सकते हैं, क्योंकि तेज इंटरनेट चलने के लिए ये जरूरी है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ध्यान से हर बार कैशे क्लियर करें

    जब हमारा इंटरनेट स्लो हो जाता है, तो इसके पीछे एक कारण फोन का कैशे भी सकता है। जब कैशे फुल हो जाता है, तो स्मार्टफोन स्लो हो जाता है, और इसके कारण इंटरनेट की स्पीड पर भी फर्क पड़ता है। इसलिए समय-समय पर कैशे जरूर क्लियर करते रहें।

    और पढ़ें...