आईपीएल 2020 में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। जी हां, मुंबई इंडियंस दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली टीम बन गई है।
2 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस ने अबतक कुल 222 टी-20 मैच खेले हैं, जबकि 221 मैचों के साथ समरसेट दूसरे नंबर पर हैं।
3 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
इसके बाद तीसरे नंबर पर हैंपशर (217 टी-20 मैच) और चौथे व पांचवें नंबर पर क्रमशः ससेक्स (212 टी-20 मैच) और सरे (211 टी-20 मैच) हैं। बता दें कि शनिवार को मुंबई मे दिल्ली को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।
4 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : ट्विटर @mipaltan
इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। मुंबई इंडियंस के बाद आरसीबी ने 193 मैच खेले हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल में 191 और दिल्ली कैपिटल्स ने 190 मैच खेले हैं।
5 of 6
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
- फोटो : मुंबई इंडियंस
बता दें कि आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। चेन्नई की जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। उस मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को छह विकेट से हराया था।