फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरदार सिंह ने खोला भारतीय हॉकी टीम के सफल होने का राज, इस शख्स ने पलटी काया

Fri, 10 Aug 2018 05:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
sardar singh reveals indian coach helped team ko perform well
पीआर श्रीजेश

भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह और मनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच भारतीय होने से अब संवाद को लेकर कोई बाधा पैदा नहीं होती है। दोनों ने यह भी बताया कि रणनीतिक तौर पर हरेंद्र सिंह किसी विदेशी कोच से कम नहीं हैं।  हरेंद्र को मई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके रहते हुए भारतीय टीम पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरे साल उपविजेता रही थी।

sardar singh reveals indian coach helped team ko perform well
सरदार सिंह

सरदार ने पीटीआई से कहा, 'मुझे अब भी याद है कि हरेंद्र पाजी ने 15-16 साल पहले मुझे राष्ट्रीय शिविर में बुलाया था। हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। जब वह 2009 में जोस ब्रासा के साथ सहायक कोच थे तब भी मैं उनके मातहत खेला था। एक भारतीय कोच के साथ काम करना अलग तरह का अहसास है। हम उनके साथ कुछ भी चर्चा कर सकते हैं। वह हमें खुलकर सलाह देते हैं और जानते हैं कि सीनियर खिलाड़ी होने के कारण हम अपना खेल पूरी तरह से नहीं बदल सकते हैं।'

sardar singh reveals indian coach helped team ko perform well
harendra singh

अभ्यास के दौरान बात समझाने के लिए कोच के पास समय होता है, लेकिन विदेशी कोच की दो क्वार्टर के बीच दो मिनट के ब्रेक के दौरान सलाह को समझना मुश्किल होता है। यहां पर हरेंद्र ने बड़ा अंतर पैदा किया। सरदार ने कहा, 'अगर आप देखोगे तो उन्होंने महिला टीम और जूनियर टीम के साथ भी अच्छे परिणाम दिए हैं। जूनियर टीम ने विश्व कप उनके रहते हुए ही जीता। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों के साथ काम किया है। उनके आने से सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू यह रहा कि अब हिंदी में बातचीत करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sardar singh reveals indian coach helped team ko perform well
सरदार सिंह

बकौल सरदार, 'विदेशी कोच के साथ अगर आप दो मिनट के ब्रेक के दौरान कोई एक प्वाइंट भूल जाओ तो यह खिलाड़ियों के दिमाग में भ्रम पैदा कर सकता है। कोच बाहर से खेल का आकलन कर रहे होते हैं कि और वह अपनी भाषा में आपको सही तरह से समझा सकता है। आपके पास समय कम होता है और इसलिए ऐसी भाषा, जिसे सभी समझते हैं से काफी मदद मिली।' सरदार के साथी मनप्रीत ने भी उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
sardar singh reveals indian coach helped team ko perform well
मनप्रीत सिंह

मनप्रीत ने कहा, 'जब भी नया कोच आता है तो उसे यह सुनिश्चित करना होता है कि हम खेल की अपनी शैली नहीं बदलें। हमारी ताकत आक्रमण और जवाबी हमला करना है। हरेंद्र पाजी जानते हैं कि कैसे एसवी सुनील और आकाशदीप जैसे तेजतर्रार फॉरवर्ड का कैसे उपयोग किया जाए। वह बेहद सकारात्मक व्यक्ति हैं। वह कम समय में सही चीजें कहते हैं। उन्होंने बेहतरीन प्रशिक्षकों के साथ काम किया है, लेकिन अब भी कहते हैं कि वह सीख रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed