पूर्व इंग्लिश स्टार डेविड बेकहम और विक्टोरिया बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन ने एक लंबी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के रिश्तों की कलह और टूटन पर खुलकर बातें कीं। यह पोस्ट सिर्फ शिकायत भर नहीं थी, बल्कि अपने परिवार से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने की एक औपचारिक घोषणा जैसा नजर आया। ब्रुकलिन के शब्दों में बीते कई वर्षों की नाराजगी, असंतोष और दुख साफ दिखाई दिया।
अपने एक बयान में ब्रुकलिन ने लिखा, 'मैंने वर्षों तक चुप्पी साधे रखी और हर कोशिश की कि बातें निजी रहें, लेकिन मेरे माता-पिता लगातार प्रेस में बातें ले जाते रहे, जिससे मुझे अपने बारे में सच बोलना पड़ा।'
साथ ही उन्होंने कहा कि वे अब सुलह नहीं चाहते। ब्रुकलिन ने कहा, 'मैं सुलह नहीं करना चाहता… मैं अपने लिए पहली बार खड़ा हुआ हूं।'
2 of 7
ब्रुकलिन-पेल्ट्ज (बाएं) और विक्टोरिया-बेकहम (दाएं)
- फोटो : Instagram
'ब्रांड बेकहम' बनाम निजी जीवन
ब्रुकलिन की नाराजगी का केंद्र यह आरोप है कि उनके माता-पिता निजी रिश्तों से ज्यादा सार्वजनिक छवि और मीडिया नैरेटिव को प्राथमिकता देते हैं। एक अन्य स्टोरी में उन्होंने कहा, 'मेरी पूरी जिंदगी मेरे माता-पिता ने प्रेस में हमारे परिवार की कहानी को नियंत्रित किया। दिखावटी सोशल मीडिया पोस्ट, फैमिली इवेंट्स और नकली रिश्ते मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे।' उनके मुताबिक इस छवि निर्माण की कीमत मानसिक रूप से उन्हें चुकानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि परिवार से दूरी बनाने के बाद उनका तनाव कम हो गया।
3 of 7
ब्रुकलिन और पेल्ट्ज
- फोटो : Instagram
शादी से शुरू हुआ बड़ा विवाद
ब्रुकलिन और निकोला पेल्ट्ज की 2022 में पाम बीच में हुई ग्रैंड वेडिंग को लेकर पहले भी अफवाहें सामने आती रही थीं, लेकिन इस बार ब्रुकलिन ने विस्तार से कई घटनाओं की पुष्टि की और अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए। सबसे बड़ा आरोप यह था कि शादी से ठीक पहले उनके माता-पिता ने उनसे उनके नाम के अधिकार छीनने की कोशिश की। उनका कहना था, 'हफ्तों पहले मेरे माता-पिता ने बार-बार दबाव डाला और रिश्वत देकर मुझसे मेरे नाम के अधिकार साइन करवाने की कोशिश की। इससे मेरे भविष्य और बच्चों पर असर पड़ता।' उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी निकोला की वेडिंग ड्रेस को लेकर विक्टोरिया ने आखिरी वक्त में कैंसल कर दिया जिससे निकोला को नया ड्रेस ढूंढना पड़ा।
4 of 7
बेकहम परिवार और ब्रुकलिन-पेल्ट्ज
- फोटो : Instagram
पहला डांस और सार्वजनिक शर्मिंदगी
ब्रुकलिन के अनुसार वेडिंग नाइट में एक घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के साथ पहला डांस पहले से तय था, लेकिन स्टेज पर जाकर उन्हें पता चला कि उनकी मां डांस के लिए तैयार खड़ी थीं। उनके शब्दों में, 'मेरी मां ने मेरा पहला डांस हाइजैक कर लिया और सबके सामने मुझ पर अनुचित तरीके से डांस किया। मैंने जिंदगी में कभी इतना अपमानित महसूस नहीं किया।' इस घटना को उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे असहज और शर्मनाक पल बताया।
5 of 7
ब्रुकलिन-पेल्ट्ज और विक्टोरिया-बेकहम
- फोटो : Instagram
2025 में रिश्तों का पूरी तरह टूटना
ब्रुकलिन ने दावा किया कि टूटते रिश्तों की एक और कड़ी 2025 की न्यू ईयर पोस्ट में दिखी, जिसमें उनके पिता डेविड ने सालभर की यादें साझा कीं, लेकिन उसमें ब्रुकलिन एक बार भी नजर नहीं आए। ब्रुकलिन का कहना था कि वे पिता के 50वें जन्मदिन पर लंदन गए थे, लेकिन एक हफ्ते तक रिजेक्ट किए गए।
उन्होंने बताया, 'पिता तभी मिलने को तैयार हुए जब निकोला को बाहर रखने की शर्त थी। यह हमारे लिए चेहरे पर तमाचा था।' इसके बाद खबरें आईं कि दिसंबर 2025 में ब्रुकलिन ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया, जिसे उनके भाई क्रूज ने भी स्वीकार किया था।