फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजिंग विंटर ओलंपिक: विवाद, डोपिंग और खराब व्यवस्था से भरा रहा शीतकालीन खेल, देखें PHOTOS

Tue, 22 Feb 2022 08:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 08:26 AM IST
सार

जापान के स्नोबोर्डर अयूम हिरोनो ने पुरुषों की हॉफपाइप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, लेकिन जज के विवादित फैसले के  कारण उन्हें पहला स्थान नहीं दिया गया। ऐसे ही कई विवाद इस साल शीतकालीन खेल में देखने को मिले।

विज्ञापन
Beijing Winter Olympics: Six Controversial moments of Winter Games; doping, poor system, Uyghur Athlete, see photos
बीजिंग विंटर ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
हर चार साल में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में दुनिया भर के एथलीट अपनी जबरदस्त प्रतिभा के साथ खेल का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन 2022 में आयोजित बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक विवादों से भरा रहा। इस बार शीतकालीन ओलंपिक इतिहास में पहली बार डोपिंग प्रकरण सामने आया, वहीं कोविड प्रोटोकाल नियमों के तहत चीन की कठिन बायो-बबल नीति से खिलाड़ी परेशान भी हो गए। 


जज ने कई विवादित फैसले भी दिए। सबसे विवादित मामला ओलंपिक के सेरेमनी में सामने आया, जब चीन ने उस व्यक्ति को ओलंपिक मशाल थमाई, जो भारत के लद्दाख क्षेत्र में स्थित गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद भारत ने राजनयिक तौर पर उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया। 

अब ओलंपिक समिति की सालाना बैठक की मेजबानी भारत को मिल चुकी है। अगले साल मुंबई में इस बैठक का आयोजन होगा। यह सिर्फ दूसरा मौका होगा, जब भारत में ओलंपिक समिति की बैठक होगी। इससे पहले साल 1983 में ओलंपिक समिति की बैठक हुई थी। 



खेल के कुछ सबसे बड़े विवादों पर नजर-

उइगर एथलीट ने ओलंपिक की लौ जलाई

Beijing Winter Olympics: Six Controversial moments of Winter Games; doping, poor system, Uyghur Athlete, see photos
बीजिंग विंटर ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
शिनजियांग के 20 वर्षीय डिनिगीर यिलमुजियांग ने उद्घाटन समारोह में ओलंपिक लौ जलाई। चीन सरकार जिस तरह से मुस्लिम अल्पसंख्यक समूह उइगर के साथ व्यवहार करती है। इस प्रकरण के बाद अमेरिका ने इसकी कड़ी निंदा की। चीन में उइगर अल्पसंख्यक की हालत कितनी खराब है, यह पूरी दुनिया को पता है।

अधिकारों के हनन के आधार पर बहिष्कार की घोषणा की

Beijing Winter Olympics: Six Controversial moments of Winter Games; doping, poor system, Uyghur Athlete, see photos
बाइडन और जिनपिंग - फोटो : पीटीआई
चीन में अधिकारों के हनन का हवाला देकर अमेरिका ने राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा ने भी इसका  पालन किया। हालांकि, बीजिंग सरकार ने दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया। भारत ने भी गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से हुई झड़प में घायल चीन कमांडर से मशाल थमाने के विरोध में राजनयिक बहिष्कार का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब खाने और व्यवस्था पर उठे सवाल

Beijing Winter Olympics: Six Controversial moments of Winter Games; doping, poor system, Uyghur Athlete, see photos
बीजिंग विंटर ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
रूस की वेलेरिया वासनेत्सोवा ने ओलंपिक में दो बार कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाई गई और उन्हें प्रतियोगिता से हटा दिया गया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्ट्राग्राम पर कहा कि जो खाना दिया गया था, वह खाने योग्य नहीं था। उस खाने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। वहीं आरओसी बायथलॉन टीम के प्रवक्ता सर्गेई एवरीनोव ने कहा कि कई एथलीट ने जब खाने से मना किया, तब भोजन में सुधार हुआ।

Joe Pompliano on Twitter:
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव होने पर अमेरिकी एथलीट को प्रतियोगिता से हटाया

Beijing Winter Olympics: Six Controversial moments of Winter Games; doping, poor system, Uyghur Athlete, see photos
बीजिंग विंटर ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी के विंसेंट झोउ एथलीट को कोविड पॉजिटिव होने पर प्रतियोगिता से हटा दिया गया। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने टेस्ट से एक दिन पहले वह फ्री स्केट स्पर्धा में तीसरे स्थान पर थे। उन्हें बिना पदक दिए खेल से हटा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed