फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी न करें इस तरह गायत्री मंत्र का जप, जानिए इसकी 7 खास बातें

Sun, 31 Dec 2017 07:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 07:48 AM IST
विज्ञापन
know about the benefits of chanting gayatri mantra

गायत्री मंत्र को वेदों में बड़ा ही चमत्कारी और फायदेमंद बताया गया है। इस मंत्र का जप आमतौर पर उपनयन संस्कार के बाद क‌िया जाता है। इस मंत्र के बारे में 7 ऐसी बातें जान‌िए आखिर क्यों हर क‌िसी को गायत्री मंत्र का जप करना चाह‌िए।



पढ़ें- वास्तु टिप्स 2018: नए साल पर घर में करें 8 बदलाव, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

know about the benefits of chanting gayatri mantra

वेदों की कुल संख्या चार है। इन चारों वेदों में गायत्री मंत्र का उल्लेख क‌िया गया है। इस मंत्र के ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं। माना जाता है क‌ि इस मंत्र में इतनी शक्त‌ि है क‌ि न‌ियम‌ित तीन बार इसका जप करने वाले व्यक्त‌ि के आस-पास नकारात्मक शक्त‌ियां यानी भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाएं नहीं फटकती हैं।

पढ़ें-टैरो कार्ड राशिफल 2018: जानिए अपना भविष्यफल, कैसा रहेगा आपका नया साल

know about the benefits of chanting gayatri mantra

गायत्री मंत्र के जप से कई प्रकार का लाभ म‌िलता है। यह मंत्र कहता है 'उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।' यानी इस मंत्र के जप से बौद्ध‌िक क्षमता और मेधा शक्त‌ि यानी स्मरण की क्षमता बढ़ती है। इससे व्यक्त‌ि का तेज बढ़ता है साथ ही दुःखों से छूटने का रास्ता म‌िलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the benefits of chanting gayatri mantra

गायत्री मंत्र का जप सूर्योदय से दो घंटे पूर्व से लेकर सूर्यास्त से एक घंटे बाद तक क‌िया जा सकता है। मौन मानस‌िक जप कभी भी कर सकते हैं लेक‌िन रात्र‌ि में इस मंत्र का जप नहीं करना चाह‌िए। माना जाता है क‌ि रात में गायत्री मंत्र का जप लाभकारी नहीं होता है।

विज्ञापन
know about the benefits of chanting gayatri mantra
गायत्री मंत्र में चौबीस अक्षर हैं। यह चौबीस अक्षर चौबीस शक्तियों-सिद्धियों के प्रतीक हैं। यही कारण है क‌ि ऋष‌ियों ने गायत्री मंत्र को भौत‌िक जगत में सभी प्रकार की मनोकामना को पूर्ण करने वाला बताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed