फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बढ़ती उम्र में भी दिखना है जवान, तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Fri, 17 Mar 2023 10:26 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips Anti Aging Best Yoga Asanas Will Make You Look Younger
योगासन - फोटो : istock

Anti Aging Yoga: उम्र के बढ़ने के साथ ही शरीर में भी बदलाव होने लगता है। आंतरिक तौर पर शरीर कमजोर होने लगता है तो वहीं बाहर से त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। शरीर का लचीलापन कम होने से निष्क्रियता बढ़ती है। त्वचा में सिकुड़न और झुर्रियां आने लगती हैं। इस तरह की उम्र के साथ होने वाली शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए फ्लैक्सीबल और स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए नियमित योगाभ्यास, हेल्दी डाइट बेहतर उपाय है। नियमित योग से शरीर सक्रिय रहता है। खोया हुआ लचीलापन वापस आने के साथ उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है। इसके अलावा त्वचा भी स्वस्थ रहती है। आप किसी कार्य को करने में कमजोर नहीं होते, न ही दिखने में आपकी उम्र अधिक लगती है। स्वस्थ शरीर और त्वचा के लिए चार योगासन हैं, जिन्हें 30 की उम्र के पार वाले लोगों को रोजाना करना चाहिए। जानिए बढ़ती उम्र में शरीर में लचीलापन और जवान दिखने के लिए चार योगासन के बारे में।

Yoga Tips Anti Aging Best Yoga Asanas Will Make You Look Younger
अधोमुखश्वानासन - फोटो : istock

अधोमुखश्वानासन

अधोमुखश्वानासन का अभ्यास पाचन को सुधारता है, रक्त संचार को बढ़ाता है, ऊर्जा प्रदान करना है। हाथ पैरों को टोन करने के साथ ही एंग्जाइटी को भी कंट्रोल करने का काम करता है। इस आसन को करने के लिए हथेलियों को घुटनों से शुरू करते हुए कंधों के नीचे तक ले जाएं और घुटनों को हिप्स के नीचे करें। फिर हिप्स को ऊपर उठाकर अपने घुटनों को सीधा करें। इस तरह आपको उल्टा वी का आकार बनाना है। अपने पैरों को संयोजित करते हुए एड़ी को फर्श से छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड रहने के बाद इसे फिर से दोहराएं।

Yoga Tips Anti Aging Best Yoga Asanas Will Make You Look Younger
उत्तानासन - फोटो : Pixabay

उत्तानासन

इस आसन को करने से दिमाग शांत रहता है। लीवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और किडनी भी बेहतर तरीके से काम करती है। मांसपेशियां मजबूत और लचीली होती हैं। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ती है। उत्तानासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। लंबी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर ले जाएं। इस दौरान पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें और पुनः: उसी अवस्था में आ जाएं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips Anti Aging Best Yoga Asanas Will Make You Look Younger
मालासन - फोटो : istock

मालासन 

इस योगासन को करने का फायदा ये हैं कि यह जांघ और पेट की चर्बी को कम करता है। इसे करने से शरीर सक्रिय होता है। जोड़ों में लचीलापन आता है। पेट, कंधे, गर्दन और पीठ की मांसपेशियों का ढीलापन कम होता है। गर्दन के आसपास जकड़न दूर होती है। मालासन करने के लिए मल त्याग की अवस्था में बैठ जाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाते हुए दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगा दें। इस दौरान धीरे-धीरे सांस अंदर खींचें और बाहर छोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद आराम से खड़े हो जाएं।   

विज्ञापन
Yoga Tips Anti Aging Best Yoga Asanas Will Make You Look Younger
पर्श्वोत्तनासन - फोटो : Pixabay

पर्श्वोत्तनासन

यह आसन रीढ़ की हड्डियों, कमर, हथेली और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करता है। पैरों को बढ़ाता है और रोगप्रतिरोग क्षमता को बढ़ाता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब सांस खींचते हुए हल्का सा कूदें। एक पैर को तीन से चार फीट की दूरी पर रखें। दोनों हाथों को हिप्स रखें और दाएं पैर को आगे बढ़ाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए सांस खींचें और जमीन पर हाथों को रखें। अपना माथा दाएं पैर के घुटने से टच कराएं।  
----------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed