गोस्वामी तुलसीदास जी को संस्कृत का विद्वान और महान कवि माना जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पुस्तकें लिखी है। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस भी गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा ही लिखा गया है, जिसे पढ़कर आप अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकते हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ ऐसे ही अनमोल विचारों को…
{"_id":"5e4677d58ebc3ee5f857ccb5","slug":"goswami-tulsidas-quotes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुलसीदास जी की ये 4 बातें जान लेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
तुलसीदास जी की ये 4 बातें जान लेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता
Sat, 15 Feb 2020 09:13 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 15 Feb 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
कर्म पर भरोसा रखना चाहिए
- तुलसीदास जी कहते हैं ईश्वर ने इस संसार को कर्म प्रधान बना रखा है। जो मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसका फल भी उसे वैसा ही मिलता है। इसलिए हमें अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए। यहीं हमारे जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग तय करेगा।
नम्रता
- तुलसीदास के अनुसार जैसे पौधे में फल लगने से झुक जाते हैं और वर्षा के आने से बादल झुक जाता हैं, ठीक वैसे ही मुनष्य के पास धन आ जाने पर उसके अंदर नम्रता का वास हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरों को सुख दें
- तुलसीदास के अनुसार सही मनुष्य वही होता है, जो खुद परेशानी सहकर दूसरों को सुख देता है। जैसे वृक्ष खुद ताप सहकर दूसरों को छांव देता है।
विज्ञापन
कद से ज्यादा पांव नहीं फैलाना चाहिए
- तुलसीदास जी कहते हैं, हमें अपने कद से ज्यादा पांव नहीं फैलाना चाहिए। वहीं सपना देखो, जिसे पूरा कर सको, वरना उलझने कभी खत्म नहीं होगी।