{"_id":"57a03f654f1c1b6e0d2b8852","slug":"good-human-being-is-god-for-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए अजब परीक्षा, जो फेल हुआ उसे मिला काम","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
नौकरी के लिए अजब परीक्षा, जो फेल हुआ उसे मिला काम
Tue, 02 Aug 2016 12:06 PM IST
रामभद्र आचार्य
रामभद्र आचार्य
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
दृढ़ इच्छा शक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागार्जुन अपने समय के प्रख्यात रसायन शास्त्री थे। वह जब वृद्ध हो चले, तो राजा से कहा, प्रयोगशाला का काम बहुत बढ़ चला है। मुझे अपने काम के लिए एक सहायक की आवश्यकता है। राजा ने सुना और कुछ सोचकर कहा, कल मैं आपके पास दो युवक भेजूंगा। उनमें से जिसे आप उपयुक्त समझें, उसे चुन लीजिएगा। अगले दिन सुबह दो नवयुवक नागार्जुन के पास पहुंचे। दोनों ही समान रूप से योग्य थे। नागार्जुन के सामने समस्या उठी कि किसे चुनें?
उन्होंने दोनों को एक-एक पदार्थ दिया और कहा, स्वयं पहचानो कि यह क्या है? फिर इसका कोई रसायन बनाकर लाओ। मैं परसों तुम्हारी प्रतीक्षा करूंगा। दोनों युवक पदार्थ लेकर उठ खड़े हुए। तब नागार्जुन ने कहा, घर जाने के लिए तुम्हें पूरा राजमार्ग तय करना होगा। दोनों नवयुवक शर्त सुनकर हैरत में पड़ गए।
तीसरे दिन सायं दोनों नवयुवक यथासमय नागार्जुन के पास पहुंचे। उनमें से एक युवक काफी खुश दिखाई दे रहा था और दूसरा खामोश। पहला युवक रसायन लेकर आया था और दूसरा खाली हाथ। नागार्जुन ने उससे कारण पूछा, तो वह बोला, आपके आदेश अनुसार मैं राजमार्ग से गुजर रहा था कि अचानक मैंने देखा कि एक पेड़ के नीचे एक वृद्ध और बीमार व्यक्ति पड़ा दर्द से कराह रहा है। उसकी यह दशा मुझसे देखी न गई।
मैं उसे घर ले गया। उसकी चिकित्सा और सुश्रुषा में लग गया। इसलिए मैं रसायन तैयार नहीं कर सका। नागार्जुन ने इस युवक को अपना सहायक चुन लिया। नागार्जुन ने राजा को बताया कि मुझे राजमार्ग पर एक पेड़ के नीचे बीमार आदमी के बारे में पहले ही पता था। खुद उसे अपने पास लाने की सोच रहा था कि संयोग से ये दोनों युवक आ पहुंचे। तब मैंने उन्हें परखने के लिए राजमार्ग से ही जाने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।