फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर से जुड़े इस तरह के उपाय करने पर बदल सकती है आपकी किस्मत

Sat, 23 Jan 2021 08:09 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Jan 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for camphor kapoor ke upay how to remove bad energy at home
पूजा और अनुष्ठान के दौरान अगर कपूर का प्रयोग न किया जाए, तो पूजा पूरी नहीं मानी जाती - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में जितना महत्व भगवान की भक्ति और आराधना का होता है, उतना ही पूजा करने के दौरान सामग्रियों का भी होता है। पूजा-पाठ में प्रयोग की जाने वाली गई हर एक चीज का विशेष महत्व होता है। कई तरह की पूजा सामग्री में कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। पूजा और अनुष्ठान के दौरान अगर कपूर का प्रयोग न किया जाए, तो पूजा पूरी नहीं मानी जाती। पूजा के अलावा कपूर का इस्तेमाल वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी किया जाता है। आइए जानते हैं कपूर के इस्तेमाल के अलग-अलग फायदे...

vastu tips for camphor kapoor ke upay how to remove bad energy at home
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला

घर में वास्तुदोष होने के कारण घर की सुख- शांति भंग होती है,कलह का माहौल रहता है। दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है। घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और धन लाभ भी होगा ।

vastu tips for camphor kapoor ke upay how to remove bad energy at home
vastu tips - फोटो : social media

यदि आपका पैसा कहीं फसा हुआ है या कमाई से अधिक खर्च  हो रहा है, तो लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक  टुकड़ा रखें और कपूर को जलाकर फूल देवी दुर्गा को अर्पित करें,धन लाभ होगा। आपको लगता है कि फिजूल खर्चा हो रहा है, तो शाम के समय कपूर का दीपक जलाए और सारे घर में घुमाएं। अंत में मां लक्ष्मी पर आरती करते हुए घर के मंदिर में स्थापित कर दें। ऐसा करने से माँ  लक्ष्मी जी की कृपा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for camphor kapoor ke upay how to remove bad energy at home
pitru
ज्योतिष के अनुसार पितृदोष या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए रोजाना घर में कपूर जलाएं, लाभ होगा। आकस्मिक दुर्घटना से बचने लिए शाम की पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर में लोंग डालकर आरती करें।यदि भाग्य साथ नहीं दे रहा,तो अपनी किस्मत को चमकाने के लिए  नहाते समय पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद को डालकर नहाएं। ऐसा करने से शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलने के साथ-साथ आपका भाग्य भी अच्छा होगा ।
विज्ञापन
vastu tips for camphor kapoor ke upay how to remove bad energy at home
कर्पूर
वास्तु के अनुसार, आपके कठिन प्रयासों के बाद भी काम नहीं बनते हों,काम होते होते रुक जाते हों तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed