फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay

Vaishakh Amavasya 2021: वैशाख अमावस्या के दिन करें ये चार उपाय, धन प्राप्ति की कामना होगी पूरी

Mon, 03 May 2021 06:14 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 03 May 2021 06:14 AM IST
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay
वैशाख अमावस्या तिथि 2021 - फोटो : अमर उजाला

वैशाख अमावस्या 11 मई मंगलवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं। प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में वैशाख अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने तिथि कहा गया है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों का जीवन सफल हो जाता है। इन उपायों के द्वारा उनकी समस्त प्रकार की कामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इस दिन गंगा स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार कोरोना की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए घर में सभी पवित्र तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करें। अगर, आपके घर में गंगा जल है तो इस दिन स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay
अमावस्या के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
  • अमावस्या के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। 
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay
अमावस्या के दिन गाय को खाना खिलाना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
  • अमावस्या के दिन गाय की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से पितर खुश होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन गाय को सात्विक आहार ही खिलाएं।

Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay
अमावस्या के दिन अपने मन में पितरों की तृप्ति का संकल्प कर जल, अन्न का दान करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
  • अमावस्या के दिन अपने मन में पितरों की तृप्ति का संकल्प कर जल, अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Vaishakh Amavasya 2021 Vaishakh Amavasya ke upay
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमवास्या का दिन महत्वपूर्ण होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या का दिन महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध किए जाते हैं। इस दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। अमावस्या के दिन सात्विक आहार लें। अमावस्या का दिन पितरों की तृप्ति का दिन होता है। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed