फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य की ये नीतियां अपनाकर आप भी बन सकते हैं धनवान

Wed, 03 Jun 2020 07:51 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Jun 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Tips on Chanakya policy to save money and get success
चाणक्य नीति - फोटो : social media
चाणक्य को एक कुशल अर्थ शास्त्री माना जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों में धन को व्यय करने और संचित करने के सही तरीकों का उल्लेख किया है। चाणक्य की नीतियों के अनुसार चलने पर सही तरह से आय और व्यय का संतुलन बना सकते हैं। और अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चाणक्य की ये नीतियां बेहद काम की हैं।

 
Tips on Chanakya policy to save money and get success
चाणक्य नीति

धन को कमाना और उसे संचित करके रखना अति आवश्यक होता है। जो व्यक्ति आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना जानता है वह धन के लिए कभी परेशान नहीं रहता है। जो व्यक्ति धन को बिना सोचे समझे खर्च करता है वह बुद्धिहीन होता है। ऐसे व्यक्ति जरूरत पड़ने पर बहुत पछताना पड़ता है।

Tips on Chanakya policy to save money and get success
चाणक्य नीति - फोटो : social media

चाणक्य के अनुसार हमारे जीवन में पैसा कमाने के लिए लक्ष्य का निर्धारित होना अति आवश्यक होता है। अगर आपको अपने लक्ष्य का पता नहीं होगा तो सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे, लक्ष्य के निर्धारित होने से आपको सफलता जरुर प्राप्त होती है।  पैसो को कमाने के लिए किसी भी कार्य में जोखिम लेने से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जीवन में सफल वही होते हैं किसी भी पेशे में जोखिम लेना अति आवश्यक होता है। जिनमें चुनौतियों को स्वीकार करके उनका सामना करने की क्षमता हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips on Chanakya policy to save money and get success
चाणक्य नीति

पैसा कमाने के लिए कभी भी गलत नीति को नहीं अपनाना चाहिए। अगर आपको धन कमाने के लिए किसी के आगे झुकना पड़े या अधर्म के मार्ग पर चलना पड़े तो ऐसे धन से दूर ही रहना सही रहता है। पैसो के लिए कभी भी लालच नहीं करना चाहिए।


जीवन में धन कमाना जितना जरूरी है उसे सही से खर्च करना भी उतना ही जरूरी है। कभी भी फालतू की भोग विलासिता पर पैसा खर्च नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति एक दिन बर्बाद हो जाता। 

विज्ञापन
Tips on Chanakya policy to save money and get success
चाणक्य नीति - फोटो : social media

धन संबंधी बातों का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। धन संबंधी जानकारी को गुप्त रखना चाहिए अन्यथा काम बिगड़ने की संभावना रहती है। किसी को नीचा दिखाने के लिए धन का अनावश्यक दिखावा करना चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed