फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tilak Remedies: जीवन में अच्छा भाग्य लेकर आता है तिलक, जानिए इसके ढेरों फायदे

Thu, 15 Jul 2021 03:45 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 15 Jul 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Tilak Remedies Tilak brings good luck in life know its many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हमारी संस्कृति में तिलक का काफी खास महत्व है। एक अर्थों में तिलक हमारी सनातन संस्कृति की निशानी भी है। हिंदू धर्म में इसको काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि तिलक आज्ञा चक्र का द्वार होता है। प्राचीन समय में इसका प्रयोग आज्ञा चक्र को जागृत करने के लिए किया जाता था। तिलक के कई आध्यात्मिक और धार्मिक मायने भी हैं। हमारे पौराणिक शास्त्रों में आपको तिलक विज्ञान के बारे में बहुत सारी दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी। किसी भी साधु या संत को जब आप देखते हैं, तो उसके माथे पर तिलक जरूर लगा होता है। तिलक के कई प्रकार हैं जैसे गोल तिलक, आड़ी तीन रेखाओं का तिलक, लंबा तिलका। शिव भक्त त्रिपुंड तिलक लगाते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार बिना तिलक लगाए की गई पूजा अधूरी मानी जाती है। इसी वजह से हमारी परंपरा में तिलक लगाने का विधान है। इसी कड़ी में आज हम तिलक के महत्व के बारे में जानेंगे -

Tilak Remedies Tilak brings good luck in life know its many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

तिलक के प्रकार

मूल रूप से तिलक तीन प्रकार के होते हैं। 1 रेखाकृति तिलक, 2 द्विरेखा कृति तिलक और 3 त्रिरेखाकृति तिलक। इन तीनों ही प्रकार के तिलक में गोरोचन एवं कस्तूरी को प्रयोग में लाया जाता है। इसमें कस्तूरी के तिलक का काफी खास महत्व होता है। 

Tilak Remedies Tilak brings good luck in life know its many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चंदन तिलक

हमारी संस्कृति में चंदन के तिलक को काफी महत्व दिया गया है। मान्यता है कि चंदन के तिलक को लगाने से हमारा मन शीतल हो जाता है। इसको लगाने से मन की एकाग्रता बढ़ती और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार पीला चंदन या हल्दी चंदन का तिलक लगाने से गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और हम पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tilak Remedies Tilak brings good luck in life know its many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

भस्म तिलक

हिंदू धर्म में भस्म तिलक का महत्वपूर्ण स्थान है। शैव परंपरा के साधु अक्सर अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं। पूजा या हवन के बाद भस्म का तिलक लगाना चाहिए। पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक भस्म का चंदन लगाने से भगवान भैरव खुश हो जाते हैं और अपने भक्तों के ऊपर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।  

विज्ञापन
Tilak Remedies Tilak brings good luck in life know its many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कुंकुम का तिलक

पूजा पाठ में ज्यादातर कुंकुम का तिलक इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में इस तिलक को काफी पवित्र माना गया है। हल्दी चूर्ण को नींबू के रस से भावना देकर इस तिलका को बनाया जाता है। इस तिलक को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए माथे पर लगाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed