फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvar Vrat Niyam: यदि आप भी करते हैं सोमवार का व्रत, तो न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भगवान शिव

Mon, 22 Aug 2022 09:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Aug 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
Somvar Vrat Niyam never do these mistakes on monday fast
सोमवार व्रत के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

Somvar Vrat Niyam: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव शंकर को समर्पित माना जाता है। इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार का व्रत करना सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा से कष्ट दूर होते हैं। लेकिन सोमवार का व्रत करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। ज्योतिष के अनुसार, सोमवार व्रत के दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए, क्योंकि इन गलतियों के कारण आपको व्रत का शुभ फल नहीं प्राप्त होगा। ऐसे में चलिए आज जानते हैं सोमवार व्रत के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए... 

Somvar Vrat Niyam never do these mistakes on monday fast
सोमवार व्रत के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

सोमवार व्रत के नियम
सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करना चाहिए। फिर घर में या आस-पास किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जल से अभिषेक करना चाहिए। जलाभिषेक के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करें और व्रत कथा अवश्य सुनें। सोमवार के व्रत में एक ही समय भोजन करना चाहिए। इसके अलावा इस व्रत में आप फलाहार भी ले सकते हैं। 

Somvar Vrat Niyam never do these mistakes on monday fast
सोमवार व्रत के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
शिव जी की पूजा में न करें ये गलतियां

भगवान शिव की पूजा में अभिषेक के समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दूध से अभिषेक करने के लिए तांबे के कलश का इस्तेमाल न करें। तांबे के पात्र में दूध डालने से दूध संक्रमित होता हो जाता है और चढ़ाने योग्य नहीं रह जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvar Vrat Niyam never do these mistakes on monday fast
सोमवार व्रत के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock

शिव जी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध, दही, शहद या कोई भी वस्तु चढ़ाने के बाद जल जरूर चढ़ाएं। आखिर में जल चढ़ाने से ही जलाभिषेक पूर्ण माना जाता है। 

विज्ञापन
Somvar Vrat Niyam never do these mistakes on monday fast
सोमवार व्रत के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay

मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर कभी भी रोली और सिंदूर का तिलक नहीं लगाना चाहिए। शिव जी की पूजा में चंदन के तिलक का इस्तेमाल करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed