फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 6 बुरी आदतों के कारण हर व्यक्ति का होता है धन और सुख नाश

Tue, 03 May 2016 05:43 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
six bad habits according to shastra
खाली बटुअा

रामायण से लेकर गीता और महाभारत तक सभी में बताया गया है क‌ि मनुष्य के अंदर अगर यह 6 बुरी आदतें हैं तो उनका व‌िनाश तय है। यह 6 बुरी आदतें ऐसी हैं जो न स‌िर्फ आपको आर्थ‌िक नुकसान पहुंचाते हैं बल्क‌ि आपके पार‌िवार‌िक जीवन और सुख शांत‌ि का भी नाश कर डालते हैं। इसल‌िए आपके अंदर भी यह बुरी आदतें हैं तो उन्हें दूर करने की कोश‌िश करें। आइये देखें क‌ि यह 6 बुरी आदतें क्या हैं।

इन 6 बुरी आदतों के कारण हर व्यक्त‌ि का होता है धन और सुख नाश

six bad habits according to shastra
प्‍यार

क‌िसी भी व्यक्त‌ि के धन और सुख का नाश करने वाला सबसे पहला कारण काम को बताया गया है। काम भाव से पीड़‌ित व्यक्त‌ि अपने धन का नाश करता है। कामी व्यक्त‌ि अपने पर‌िवार की सुख-शांत‌ि का नाश कर बैठता है। पुराणों में इसके कई उदाहरण मौजूद हैं। देवराज इंद्र भी कई बार काम भाव के कारण अपनी सत्ता गंवा चुके हैं। रावण और दुर्योधन के व‌िनाश की एक वजह यह भी थी।

इन 6 बुरी आदतों के कारण हर व्यक्त‌ि का होता है धन और सुख नाश

six bad habits according to shastra
क्रोध

क्रोध को दूसरा कारण माना गया है जो व्यक्त‌ि का सब कुछ छीन लेता है। शास्‍त्रों में बताया गया है क‌ि पर‌िस्‍थ‌ित‌ि जब गंभीर हो उस समय क्रोध को अपने पर ब‌िल्‍कुल भी हावी नहीं होने देना चाह‌िए। व‌िपत्त‌ि में जो लोग संयम खो देते हैं और क्रोध करते हैं उनका अक्सर नाश होता है। इसका कारण यह है क‌ि क्रोध मनुष्य के व‌िवेक को नष्ट कर देता है ज‌िससे उच‌ित अनुच‌ित का व‌िचार नहीं रहता और मनुष्य अपना ही नुकसान कर बैठता है। शास्‍त्रों में क्रोध को असुरों का गुण कहा गया है और इसी कारण असुर हमेशा देवताओं से हारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 6 बुरी आदतों के कारण हर व्यक्त‌ि का होता है धन और सुख नाश

six bad habits according to shastra
राम रावण
अहंकार को व‌िनाश का तीसरा कारण माना गया है। पुराणों में कई उदाहरण मौजूद हैं जो बताते हैं क‌ि अहंकार के कारण व्यक्त‌ि का सबकुछ समाप्त हो गया। रावण, ह‌िरण्यकश्यप, कंश, दुर्योधन, जरासंध, बाल‌ि सभी अपने अहंकार के कारण सब कुछ लुटा बैठे।
विज्ञापन

इन 6 बुरी आदतों के कारण हर व्यक्त‌ि का होता है धन और सुख नाश

six bad habits according to shastra
धृतराष्‍ट्र

मनुष्य को व‌िनाश की ओर ले जाने वाला चौथा कारण है मोह। जब क‌िसी भी चीज से व्यक्त‌ि बहुत अध‌िक मोह करने लगता है तो उसके ल‌िए गलत सही का व‌िचार समाप्त हो जाता है और व्यक्त‌ि अपनी मर्यादा से भटक जाता है और फ‌िर व‌िनाश की ओर जाने लगता है। धृतराष्ट्र ने अपने पुत्र से मोह क‌िया पर‌िणाम द्रौपदी का चीर हरण हुआ, महाभारत का महाव‌िनाश हुआ। राजा भरत ने ह‌िरण से मोह क‌िया तो अगले जन्म में खुद ह‌िरण बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed